/newsnation/media/media_files/2025/12/30/eci-sir-news-uttar-pradesh-2025-12-30-17-29-04.jpg)
एसआईआर उत्तर प्रदेश न्यूज Photograph: (ani)
पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. इन अधिकारियों पर चुनावी ड्यूटी के दौरान गंभीर लापरवाही, गलत काम करने और कानूनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं. आयोग ने यह कार्रवाई आरपी एक्ट 1950 की धारा 13CC के तहत की है.
मुख्य सचिव को अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश
चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि इन सभी अधिकारियों के खिलाफ बिना देरी किए अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाए. साथ ही आयोग ने कहा है कि की गई कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजी जाए.
ECI suspends 7 West Bengal officials, directs Chief Secretary to initiate disciplinary proceedings against the officers. The action has been taken for "serious misconduct, dereliction of duty and misuse of statutory powers in connection with SIR."
— ANI (@ANI) February 16, 2026
The names of the officials who…
सस्पेंड किए गए अधिकारियों के नाम
बता दें कि जिन अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है, वे अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े हैं. इनमें-
1. मुर्शिदाबाद जिले के समसेरगंज से डॉ. सेफौर रहमान
2. फरक्का से नीतीश दास
3. मयनागुड़ी से दलिया रे चौधरी
4. सुती से एसके मुर्शिद आलम
5. कैनिंग पुरबो विधानसभा क्षेत्र से सत्यजीत दास
6. कैनिंग पुरबो विधानसभा क्षेत्र से जॉयदीप कुंडू
7. डेबरा विधानसभा क्षेत्र से देबाशीष बिस्वास
ये सभी अधिकारी AERO यानी असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे और चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.
नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं- चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है. इस कार्रवाई से यह संदेश दिया गया है कि चुनाव से जुड़े अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करना होगा, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें- CM ममता ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लिया एक्शन, ये है बवाल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us