Uttarakhand News: 'मैं भी मोहम्मद दीपक', उत्तराखंड में नाम को लेकर बढ़ा विवाद; कोटद्वार से रुद्रपुर तक पहुंचा मामला

Uttarakhand News: उत्तराखंड में एक दुकान के नाम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कोटद्वार से रुद्रपुर तक फैल गया है. सोशल मीडिया पोस्ट के बाद विरोध प्रदर्शन हुए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस को सुरक्षा बढ़ानी पड़ी.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में एक दुकान के नाम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कोटद्वार से रुद्रपुर तक फैल गया है. सोशल मीडिया पोस्ट के बाद विरोध प्रदर्शन हुए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस को सुरक्षा बढ़ानी पड़ी.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Uttarakhand-mohammed-deepak

Uttarakhand News: उत्तराखंड के कोटद्वार में एक दुकान के नाम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब रुद्रपुर तक फैल गया है. कोटद्वार में ‘बाबा’ नाम से चल रही एक कपड़ों की दुकान पर कुछ संगठनों ने आपत्ति जताई थी. इसी मामले में जिम संचालक दीपक का नाम सामने आया, जिनके समर्थन में रुद्रपुर के जिम संचालक मोहित चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट कर दी. पोस्ट वायरल होते ही माहौल गरमा गया.

Advertisment

रुद्रपुर में VHP-बजरंग दल ने किया विरोध प्रदर्शन

रुद्रपुर में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ता मोहित चोपड़ा के जिम के बाहर पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की. इसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और पुलिस को सुरक्षा बढ़ानी पड़ी.

विवाद की शुरुआत

विवाद की शुरुआत कोटद्वार के पटेल मार्ग स्थित ‘बाबा स्कूल ड्रेस एंड मैचिंग सेंटर’ नाम की दुकान से हुई. कुछ संगठनों का कहना था कि ‘बाबा’ नाम धार्मिक भावना से जुड़ा है. दुकानदार ने बताया कि वह करीब 30 साल से इसी नाम से दुकान चला रहा है. इसी बात को लेकर बहस बढ़ी और जिम संचालक दीपक के साथ झड़प भी हुई. मामला सोशल मीडिया के जरिए दूसरे शहरों तक फैल गया.

संगठनों ने की कार्रवाई की मांग

बताया जा रहा है कि रुद्रपुर के जिम संचालक मोहित चोपड़ा ने दीपक के समर्थन में बयान दिया और कोटद्वार जाने की बात कही, जिससे विरोध और तेज हो गया. संगठनों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस ने संभाली स्थिति

इससे पहले देहरादून से भी कुछ कार्यकर्ता कोटद्वार पहुंचे थे, जहां प्रदर्शन के दौरान जाम और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. पुलिस ने हालात काबू करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया. फिलहाल कोटद्वार और रुद्रपुर दोनों जगह पुलिस सतर्क है. प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है ताकि विवाद और न बढ़े.

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मिला एक और ओम पर्वत! फिर से होने लगी इस रहस्य की चर्चा, जानिए क्यों

Uttarkhand News
Advertisment