logo-image

उत्तरकाशी में हिमस्खलन के बाद जारी है बचाव कार्य, 61 में से अब तक 14 पर्वतारोहियों को बचाया गया

उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा 2 पर्वत चोटी के पास हिमस्खलन हुआ। इसमें अभी तक 7 शव बरामद कर लिए गए हैं। हिमस्खलन की चपेट में आए 41 पर्वतारोहियों में से 14 को बचाया गया। वहीं एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। वहीं द्रौपदी डांडा-2 में हुए एवलांच हादसे में बुधवार को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। अब तक कुल 14 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इनमें छह घायलों को मातली हेलीपैड से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Updated on: 05 Oct 2022, 08:34 PM

उत्तरकाशी:

उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा 2 पर्वत चोटी के पास हिमस्खलन हुआ। इसमें अभी तक 7 शव बरामद कर लिए गए हैं। हिमस्खलन की चपेट में आए 41 पर्वतारोहियों में से 14 को बचाया गया। वहीं एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। वहीं द्रौपदी डांडा-2 में हुए एवलांच हादसे में बुधवार को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। अब तक कुल 14 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इनमें छह घायलों को मातली हेलीपैड से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि सभी को सामान्य चोटें आई हैं। जबकि आठ लोगों को हर्षिल से मातली हेलीपैड लाया जा रहा है। एसडीएम भटवाड़ी चत्तर सिंह चौहान ने बताया कि सभी आठ लोग स्वस्थ हैं। जिनको निम भेजा जा रहा है।

गौरतलब यह है कि बीते दिन उत्तरकाशी जिले में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के एडवांस प्रशिक्षण कोर्स के दौरान द्रौपदी का डांडा-2 से दुखद घटना सामने आई।

आपको बता दें कि,द्रौपदी डांडा में मंगलवार को सुबह 41 प्रशिक्षणार्थियों और प्रशिक्षकों का दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया था। वहीं हादसे में उत्तरकाशी के लोंथरू गांव की एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल और भुक्की गांव की नौमी की मौत भी हुई है। इनमें सभी लोग क्रेवास में ( ग्लेशियर के बीच ) फंसे हुए बताए जा रहे हैं। ये द्रौपदी डांडा पर्वत चोटी उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लॉक में भुक्की गांव के ऊपर स्थित है। उत्तरकाशी जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक राज्य सरकार ने दल के रेस्क्यू के लिए वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर द्रौपदी डांडा भेजे हैं, जो रेस्क्यू अभियान में लगे हैं। वहीं निम समेत एनडीआरएफ और एसडीआरफ आइटीबीपी की टीमें यहां रेस्क्यू कार्य में जुटी हैं।

वहीं हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी दुख जता चुके हैं। पीएम मोदी ने कहा यह दुखद है कि हमने एनआईएम उत्तरकाशी पर्वतारोहण अभियान से जुड़े लोगों की बहुमूल्य जान गंवाई है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। बचाव अभियान जारी है और स्थिति पर अधिकारियों द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है।