Tripura Student Murder: एंजेल चकमा हत्याकांड में नस्लीय एंगल पर आया पुलिस का बयान, जानिए कहां तक पहुंची जांच

Tripura Student Murder: देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्याकांड में पुलिस का नस्लीय एंगल पर बयान सामने आया है. जानिए अब तक की पूरी जांच और पुलिस का पक्ष.

Tripura Student Murder: देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्याकांड में पुलिस का नस्लीय एंगल पर बयान सामने आया है. जानिए अब तक की पूरी जांच और पुलिस का पक्ष.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Chakma murder case update

Chakma murder case update

Tripura Student Murder: उत्तराखंड की देहरादून में 24 वर्षीय त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा बयान दिया है. उत्तराखंड पुलिस ने सोमवार को कहा कि अब तक की जांच में इस हत्या के पीछे किसी भी तरह की नस्लीय या रंगभेदी वजह के कोई सबूत नहीं मिले हैं. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से एक आरोपी मणिपुर का रहने वाला है, जिससे नस्लीय हमले के आरोपों पर सवाल खड़े होते हैं.

Advertisment

घटना को लेकर क्या बोले जांच अधिकारी

पुलिस जांच अधिकारी पीडी भट्ट ने मीडिया को बताया कि इस मामले में यह दावा सही नहीं पाया गया है कि एंजेल चकमा को हत्या से पहले नस्लीय टिप्पणी या गाली दी गई थी. उन्होंने कहा कि फिलहाल जांच में ऐसा कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है जो इस घटना को नस्लवाद से जोड़ता हो. पुलिस के मुताबिक, घटना एक सामान्य विवाद से शुरू हुई, जो बाद में हिंसक रूप ले बैठी.

कैसे हुआ हमला

भट्ट ने बताया कि एंजेल चकमा पर हमला एक शराब की दुकान के पास हुआ था. उस समय सुराज नाम का आरोपी, जो मणिपुर का रहने वाला है, अपने बेटे का जन्मदिन मना रहा था. इसी दौरान एंजेल चकमा और उसका भाई माइकल भी उसी दुकान से शराब खरीदने पहुंचे. दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई. इसी झगड़े के दौरान एंजेल पर हमला हुआ, जिसमें उसकी मौत हो गई.

एंजेल के भाई का क्या है आरोप

वहीं, एंजेल के भाई माइकल का आरोप है कि 9 दिसंबर को वे किराने का सामान खरीदने निकले थे, तभी नशे में धुत कुछ लोगों ने उनके साथ झगड़ा किया, नस्लीय गालियां दीं और एंजेल पर चाकू से हमला किया. गंभीर रूप से घायल एंजेल को अस्पताल ले जाया गया, जहां 26 दिसंबर को उसकी मौत हो गई.

मामले में अभी एक आरोपी फरार

पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक छठा आरोपी अभी फरार है, जो नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है. उसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें नेपाल भेजी गई हैं. पुलिस का कहना है कि अभी यह साफ नहीं है कि चाकू से वार किसने किया. गिरफ्तार आरोपी फरार आरोपी पर ही वार करने का आरोप लगा रहे हैं. पुलिस ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो नाबालिग हैं और किसी का भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. मामले की जांच अभी जारी है.

यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: एंजेल चकमा हत्या मामले में सीएम धामी ने मृतक के पिता से की बात, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का दिया आश्वासन

CM Pushkar Singh Dhami dehradun Uttarakhand
Advertisment