/newsnation/media/media_files/2026/03/07/amit-shah-in-haridwar-2026-03-07-15-03-30.jpg)
गृह मंत्री अमित शाह Photograph: (ANI)
Amit Shah in Hardwar: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार पहुंचे. जहां उन्होंने 2000 पुलिस आरक्षीयों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिए. साथ ही सीएए के तहत पाकिस्तानी हिंदुओं को नागरिकता प्रमाण पत्र दिए. इसके बाद 1100 से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसके बाद शाह ने जनसभा को संबोधित किया.
कांग्रेस-सपा, बसपा पर जमकर साधा निशाना
इस दौरान शाह ने कांग्रेस-सपा, ममता समेत विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि, मैं आज उत्तराखंड की जनता को बताने आया हूं कि जब ये देव भूमि अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही थी. अलग राज्य अलग पहचान, उत्तराखंड की संस्कृति इसको बचाने के लिए उत्तराखंड के युवा मैदान में उतरे. उस वक्त कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने सहन ना हो सके ऐसा दमन हमारे उत्तराखंड के युवाओं पर किया था.
उत्तराखंड के लिए युवाओं ने दिया बलिदान- अमित शाह
शाह ने कहा कि अनेक युवाओं को गोली लगी, उन्होंने बलिदान दिया. रामपुर तिराहा की घटना आज भी उत्तराखंड वाले भूले नहीं हैं. उस वक्त भाजपा के वरिष्ठ नेता और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड की रचना करने का काम किया. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के तथाकथित विद्वान कह रहे थे कि ये छोटे राज्य कैसे टिकेंगे. इनकी अर्थ व्यवस्थाएं कैसे चलेंगी. अटल जी ने तीन छोटे राज्य बनाए थे. उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और झारखंड. आज तीनों राज्य विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं.
'धामी ने समस्याओं को चुन-चुन कर समाप्त किया'
गृह मंत्री ने कहा कि आज हमारी सरकार के नौ साल पूरे हो रहे हैं मुझे याद का त्रिवेंद्र सिंह रावत जी को मुख्यमंत्री बनाया था. पहले कार्यक्रम में मैं आया था तब मैंने कहा था कि अटल जी ने बनाया है मोदी जी संवारने का काम करेंगे. शाह ने कहा कि ये नौ साल उत्तराखंड के विकास के नौ साल हैं. ये चार साल सीएम धामी ने एक-एक समस्या को चुन-चुनकर समाप्त कर दिया. जिसके कारण उत्तराखंड आज विकास के रास्ते पर चल रहा है.
कांग्रेस, सपा, बसपा, ममता, डीएमके ने किया CAA का विरोध- शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, आज यहां पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए हुए लगभग 200 लोगों को नागरिकता दी गई. शाह ने कहा कि जब मैं सीएए का कानून लेकर आया तब कांग्रेस, सपा, बसपा, ममता, डीएमके सभी लोग संसद में हो हल्ला करने लगे. शाह ने कहा कि इस देश पर हमारे हिंदू शरणार्थी बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए हैं.
'भारत पर जिनता मोदी का अधिकार उतना शरणार्थियों का'
सिख शरणार्थी आए हैं बौद्ध शरणार्थी या जैन शरणार्थी आए हैं इस देश पर उनका इतना ही अधिकार है जितना नरेंद्र मोदी का अधिकार है. वो हमारे देश के नागरिक हैं. मगर तुष्टिकरण की राजनीति के कारण उनको नागरिकता से वंचित रखा, ढेर सारी यातनाएं झेलकर हमारे देश में शरणार्थी बनकर आए हैं. अपना धर्म बचाने के लिए, अपने परिवार की महिलाओं का सम्मान बचाने के लिए क्या भारत उनको नागरिकता नहीं देगा. शाह ने कहा कि राहुल बाबा जितना विरोध करना है कर दो हम नागरिकता देकर रहेंगे. आप हमें नहीं रोक सकते.
चुन-चुनकर भारत से निकालेंगे घुसपैठिएं- अमित शाह
गृह मंत्री शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी ऊर्जा घुसपैठियों को बचाने में लगा रही है. उत्तराखंड में हमारे मुख्यमंत्री धामी जी ने लगभग 10 हजार से ज्यादा अतिक्रमण उखाड़कर फेंक दिए. शाह ने कहा कि पूरे देश में जहां-जहां घुसपैठिएं हैं. केदारनाथ धाम से लेकर कन्याकुमारी तक.. एक-एक घुसपैठिए को हम चुनचुनकर भारत से बाहर निकालने के काम करेंगे. राहुल बाबा को जितना विरोध करना है उतना विरोध कर लें वो एसआईआर का भी विरोध कर रहे हैं उनको हर चीज में नकारात्मकता दिखाई देती है.
ये भी पढ़ें: 'बिहार के ​सीमांचल में अवैध निर्माण को गिराया जाएगा', अमित शाह बोले- घुसपैठ बर्दाश्त नहीं करेंगे
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us