'बिहार के ​सीमांचल में अवैध निर्माण को गिराया जाएगा', अमित शाह बोले- घुसपैठ बर्दाश्त नहीं करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ और अवैध निमार्ण को लेकर सख्त रवैया अपनाया है. उन्होंने बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में घुसपैठ को अंदरूनी सुरक्षा को लेकर चुनौती दी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ और अवैध निमार्ण को लेकर सख्त रवैया अपनाया है. उन्होंने बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में घुसपैठ को अंदरूनी सुरक्षा को लेकर चुनौती दी.

author-image
Mohit Saxena
New Update
Amit Shah

amit shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ और अवैध निर्माण को लेकर सख्त टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में घुसपैठ देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर गंभीर चुनौती की तरह है. ऐसे में घुसपैठियों की पहचान के खिलाफ कठोर कार्रवाई बेहद अहम है. 

Advertisment

जल्द खास कार्य योजना तैयार 

गृह मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से 10 किलोमीटर के दायरे में तैयार अवैध निर्माणों को चिह्नित करके गिराया जाएगा. इसके लिए जल्द खास कार्य योजना को तैयार किया गया है. उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में किसी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बिल्कुल भी सहा नहीं जाएगा. 

एसएसबी को सतर्कता निर्देश 

अररिया के सिकटी स्थित लेटी में एसएसबी की 52वीं वाहिनी के प्रशासनिक एवं आवासीय भवन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अमित शाह ने सीमांचल में जनसांख्यिकीय बदलाव पर चिंता जताई. उन्होंने इस मामले की जांच कराने की बात कही. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को घुसपैठ व तस्करी को रोकने को लेकर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. 

विकास की योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा

गृह मंत्री सीमावर्ती जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के संग सुरक्षा समीक्षा में होने वाली बैठक में शामिल होंगे. बैठक में सीमा प्रबंधन, कानून-व्यवस्था और विकास की योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा होगी. इसके साथ केंद्र सरकार के ‘वाइब्रेंट विलेजेस कार्यक्रम’ के क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी. 

तीन दिवस के दौरे पर शाह 

आपको बता दें कि गृह मंत्री सीमांचल के तीन दिवस के दौरे पर हैं. उन्होंने बुधवार को किशनगंज में रात्रि विश्राम किया. इसके बाद अररिया रवाना होने से पहले उन्होंने स्थानीय हनुमान मंदिर में पूजा की. इस दौरान मंदिर के बाहर भारी भीड़ दिखाई दी. शाह का शुक्रवार को पूर्णिया में कार्यक्रम तय है. यहां पर वे विभिन्न प्रशासनिक बैठकों और जनसभाओं में भाग लेने वाले हैं. 

amit shah
Advertisment