योगी सरकार ने राज्य के शिक्षकों और कर्मचारियों को दी सौगात, अब 25 लाख रुपये मिलेगी ग्रेच्युटी

UP News: योगी सरकार ने होली से पहले राज्य के शिक्षकों और विभागीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. जिसके तहत योगी सरकार ने शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की ग्रेच्युटी सीमा को बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया है.

UP News: योगी सरकार ने होली से पहले राज्य के शिक्षकों और विभागीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. जिसके तहत योगी सरकार ने शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की ग्रेच्युटी सीमा को बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया है.

author-image
Suhel Khan
New Update
cm yogi adityanath 24 Feb

सीएम योगी आदित्यनाथ Photograph: (X@myogiadityanath)

UP News: योगी सरकार ने होली से पहले राज्य के शिक्षकों और कर्मचारियों को तोहफा दिया है. दरअसल, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने  माध्यमिक शिक्षा से जुड़े शिक्षकों और कर्मचारियों की अधिकतम ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाने का फैसला लिया है. राज्य सरकार ने एडेड एवं परिषदीय सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की अधिकतम ग्रेच्युटी सीमा को बढ़ाकर 25 लाख करने की सहमति जताई है. अब तक कर्मचारियों की ग्रेच्युटी सीमा 20 लाख रुपये है.

Advertisment

लाखों टीचर और कर्मचारियों को फायदा

योगी सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब ढाई लाख से ज्यादा टीचर और कर्मचारियों को सीधा लाभ होगा. बता दें कि टीचर और कर्मचारियों की ग्रेच्युटी सीमा को बढ़ाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी. इसी को देखते हुए योगी सरकार ने ये फैसला लिया है. गौरतलब है कि अब तक उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को अधिकतम 20 लाख रुपये तक की ग्रेच्युटी की सीमा थी. जबकि, दो जुलाई 2024 से प्रदेश सरकार के नियमित कर्मचारियों की ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई थी. इस असमानता को लेकर माध्यमिक शिक्षक संगठन लगातार आवाज उठा रहे थे.

लंबे समय से मांग कर रहे थे शिक्षक

ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाने के पीछे माध्यमिक शिक्षक संगठन का तर्क था कि समान सेवा और जिम्मेदारियों के बाद भी ग्रेच्युटी में अंतर सही नहीं है. इसी को लेकर पिछले एक साल से शिक्षक संगठन राज्यकर्मियों के समान ही सुविधाएं देने की मांग कर रहे थे. इसी मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए ग्रेच्युटी सीमा को बढ़ाने का फैसला लिया है. जानकारी के मुताबिक, राज्य कर्मियों की तर्ज पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है.

कब से लागू होगा नया प्रस्ताव?

बता दें कि इस प्रस्ताव को पहले विभागीय स्तर पर अंतिम रूप दिया जाएगा. उसके बाद इसे वित्त विभाग को भेजा जाएगा. वहीं वित्त विभाग की औपचारिक स्वीकृति मिलने के बाद शासनादेश जारी किया जाएगा. उसके बाद ये पूरे प्रदेश में लागू  किया जाएगा. प्रस्ताव लागू होने के बाद सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक और कर्मचारियों को रिटायरमेंट के समय 25 लाख रुपये तक की ग्रेच्युटी पाने का अधिकार मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें: CM योगी के सिंगापुर दौरे पर 6,650 करोड़ के एमओयू पर हुए साइन, 20 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

UP News
Advertisment