CM योगी के सिंगापुर दौरे पर 6,650 करोड़ के एमओयू पर हुए साइन, 20 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

CM Yogi Singapore Visit: सीएम योगी दो देशों की चार दिवसीय यात्रा पर हैं. अपनी यात्रा के पहले चरण में सीएम योगी सिंगापुर पहुंचे हैं. जहां सोमवार को उन्होंने तीन एमओयू पर साइन किए. जिससे राज्य में 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा.

CM Yogi Singapore Visit: सीएम योगी दो देशों की चार दिवसीय यात्रा पर हैं. अपनी यात्रा के पहले चरण में सीएम योगी सिंगापुर पहुंचे हैं. जहां सोमवार को उन्होंने तीन एमओयू पर साइन किए. जिससे राज्य में 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा.

author-image
Suhel Khan
New Update
CM Yogi Singapore Visit

सीएम योगी ने सिंगापुर में तीन एमओयू पर किए साइन Photograph: (X@myogiadityanath)

CM Yogi Singapore Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर  के दौरे पर हैं. अपने दौरे के पहले दिन सोमवार को तीन एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. जिससे राज्य के 20 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा. ये एमओयू यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ साइन किए गए हैं. जिसके तहत राज्य में कुल 6,650 करोड़ रुपये का निवेश आएगा. इस निवेश से ग्रुप हाउसिंग, लॉजिस्टिक्स और हाइपरस्केल डेटा सेंटर जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में राज्य में निवेश किया जाएगा. इन तीनों परियोजनाओं से राज्य में 20 हजार से अधिक रोजगार पैदा होंगे.

Advertisment

इसके साथ ही सीए्म योगी ने निवेशकों को प्रदेश की नीतिगत स्थिरता, बेहतर कनेक्टिविटी और तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक ढांचे से भी रूबरू कराया. इस दौरान सीएम योगी ने समूह को डेटा सेंटर की स्थापना के लिए लखनऊ आने का आमंत्रण भी दिया. सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार निवेशकों को हर स्तर पर सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है.

इन सेक्टर में किए गए एमओयू पर साइन

सीएम योगी के सिंगापुर दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय थीम आधारित ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट पर एमओयू किया गया. जिससे यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में जेवर एयरपोर्ट के करीब 100 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय थीम पर आधारित टाउनशिप विकसित की जाएगी. जिसके द्वारा यहां 3,500 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है. इसके आने से लगभग 12 हजार लोगों को रोजगार भी मिलेगा. इस परियोजना के 2027 में शुरू होने की संभावना है. 

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर लॉजिस्टिक्स पार्क

इसके अलावा कानपुर-लखनऊ हाईवे पर 50 एकड़ जमीन पर लॉजिस्टिक्स पार्क की स्थापना की जाएगी. जिसके लिए 650 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्तावित है. इससे करीब 7,500 रोजगार पैदा होंगे. इस परियोजना के 2027 में शुरू होने की संभावना है.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में हाइपर स्केल डेटा सेंटर पार्क का निर्माण

इसके साथ ही इस एमओयू से नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 10 एकड़ जमीन पर 40 मेगावाट आईटी पावर क्षमता का हाइपर स्केल डेटा सेंटर पार्क की स्थापना की जाएगी. इस परियोजना में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. इस परियोजना से करीब 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा. ये परियोजना के 2028 में शुरू होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: UP News: यूपी के इन जिलों से होकर गुजरेगा नया ग्रीनफील्ड हाइवे, 5757 करोड़ रुपये आएगा खर्च

UP News
Advertisment