UP News: यूपी के इन जिलों से होकर गुजरेगा नया ग्रीनफील्ड हाइवे, 5757 करोड़ रुपये आएगा खर्च

UP News: योगी सरकार के कार्यकाल में राज्य में हाइवे और एक्सप्रेसवे का जाल बिछ रहा है. अब लखनऊ और भोपाल के बीच भी एक नया ग्रीनफील्ड हाइवे बनाया जाएगा. जिससे कई जिलों को फायदा होगा. इस हाइवे के निर्माण पर 5757 करोड़ का खर्च आएगा.

UP News: योगी सरकार के कार्यकाल में राज्य में हाइवे और एक्सप्रेसवे का जाल बिछ रहा है. अब लखनऊ और भोपाल के बीच भी एक नया ग्रीनफील्ड हाइवे बनाया जाएगा. जिससे कई जिलों को फायदा होगा. इस हाइवे के निर्माण पर 5757 करोड़ का खर्च आएगा.

author-image
Suhel Khan
New Update
Lucknow Bhopal Greenfiel Expressway

यूपी के इन जिलों से होकर गुजरेगा नया ग्रीनफील्ड हाइवे Photograph: (X@upeidaofficial)

UP News: देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी हाइवे और एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया जा रहा है. अब लखनऊ से भोपाल के बीच एक नया ग्रीनफील्ड हाइवे बनाया जा रहा है. जिससे कानपुर समेत कई जिलों को फायदा होगा. दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की भारतमाला परियोजना के तहत कानपुर से महोबा के कबरई तक एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाइवे बनाया जाएगा. जिसकी लंबाई 118 किलोमीटर होगी. इस परियोजना से यूपी की राजधानी लखनऊ कौ कानपुर के रास्ते मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से जोड़ने की योजना है.

Advertisment

सिर्फ सात घंटे में पूरा होगा लखनऊ से भोपाल का सफर

बताया जा रहा है कि इस परियोजना के निर्माण पर कुल 5757 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. ये ग्रीनफील्ड हाइवे कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर और महोबा जिलों से होकर गुजरेगा. जबकि मध्य प्रदेश में सागर हाईवे से जाकर जुड़ जाएगा. बता दें कि लखनऊ से भोपाल की दूरी लगभग 600 किमी है. जिसे पूरा करने में करीब 12 से 14 घंटे तक का समय लगता है. लेकिन इस नए आर्थिक कॉरिडोर के निर्माण से ये सफल घटकर सिर्फ 7 घंटे में रह जाएगा. जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी.

आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

बता दें कि एनएचएआई ने इस परियोजना के टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है. परियोजना निदेशक पंकज यादव के मुताबिक, यह हाईवे भारतमाला परियोजना का अहम हिस्सा है. जिससे लखनऊ-भोपाल के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. यही नहीं इस हाइवे के बनने से पूरे कॉरिडोर में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. इस ग्रीनफील्ड हाईवे की एक खास बात ये भी है कि इसके दोनों ओर विशेष औद्योगिक क्षेत्र का भी विकास किया जाएगा. दरअसल,  सरकार का उद्देश्य लॉजिस्टिक नेटवर्क को मजबूत करना है, जिससे औद्योगिक इकाइयों तक कच्चा माल समय से पहुंच सके और तैयार उत्पादों को बाजार तक आसानी से भेजा जा सके.

ग्रीनफील्ड हाइवे से इन शहरों को होगा लाभ

बता दें कि कानपुर को राज्य की औद्योगिक राजधानी कहा जाता है. ऐसे में इस परियोजना के जरिए शहर के औद्योगिक ढांचे को और विस्तार मिलेगा. इस ग्रीनफील्ड हाइवे की कनेक्टिविटी कानपुर रिंग रोड से भी होगी. जो रमईपुर के मगरासा क्षेत्र में रिंग रोड से जुड़ेगा. बता दें कि ये रिंग रोड पहले से ही शहर से गुजरने वाले प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ रहा है. जिससे प्रयागराज, वाराणसी, दिल्ली, अलीगढ़, कन्नौज, फर्रुखाबाद और झांसी जैसे शहरों तक आवागमन सुगम होगा. यही नहीं इस हाइवे के बनने से कानपुर क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट हब के रूप में पहले से अधिक मजबूत होगा.

ये भी पढ़ें: यूपी में 45 हजार होमगार्ड की भर्ती में इन उम्मीदवारों को मिलेगी प्राथमिकता, CM योगी ने किया एलान

UP News
Advertisment