/newsnation/media/media_files/2026/02/06/cm-yogi-in-haridwar-2026-02-06-15-24-19.jpg)
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश Photograph: (X@myogiadityanath)
UP News: उत्तर प्रदेश में होने वाली 45 हजार होमगार्ड की भर्ती में आपदा मित्रों को प्राथमिकता दी जाएगी. इस बात का एलान सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया. सीएम योगी ने कहा कि, अभी आपदा मित्र की सेवा स्वैच्छिक है, लेकिन जब वे होमगार्ड के रूप में काम करेंगे तो उन्हें सरकार द्वारा मानदेय भी दिया जाएगा. सीएम योगी ने कहा कि, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राज्य में 19 हजार आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया है. बता दें कि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्नातक-परास्नातक छात्रों के लिए दो वर्षीय आपदा प्रबंधन इंटर्नशिप कार्यक्रम चला रहा है.
सीएम योगी ने लाभार्थियों को बांटे चेक
सीएम योगी ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के कुछ लाभार्थी परिवारों को क्षतिपूर्ति राशि के चेक भी वितरित किए. सीएम योगी ने इस दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत हरदोई के गोकर्ण को 2.11 लाख रुपये, हमीरपुर से मोहन लाल को 1.72 लाख, एटा की विनीता देवी को 1.17 लाख, जालौन के शिवम राजावत को 1.03 लाख का चेक दिया.
इसके साथ ही कन्नौज की सुशीला सिंह को 88 हजार की क्षतिपूर्ति का चेक प्रदान किया. यही नहीं सीएम योगी ने कृषि यंत्रीकरण के तहत एग्रीग्रेटर में रायबरेली के कुलदीप मौर्य को 32 लाख, सीएचसी में लखनऊ के दीपचंद्र को 22.33 लाख, लखनऊ के मटरू प्रसाद को चार लाख, एफएमबी के लिए रायबरेली के कृपाशंकर शुक्ल और सीतापुर के अखिलेश तिवारी को 8-8 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया.
आपदा मित्रों को मिला पांच लाख का बीमा कवर
सीएम योगी ने कहा कि आपदा प्रबंधन में फर्स्ट रिस्पॉन्डर आपदा मित्र हो सकता है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने इसे लेकर एक बड़ा अभियान चलाया है. सीएम ने बताया कि राज्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पहल को बढ़ाने का काम किया है. 25 जनपदों में 29,772 युवा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया गया है. जिनमें एनसीसी, एनएसएस, एनवाईकेएस, भारत स्काउट एंड गाइड के स्वयंसेवक शामिल हैं. जिन्हें सात दिवसीय प्रशिक्षण के साथ भी जोड़ा गया है.
ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने यूपी के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जारी किया आदेश, ये कोर्स करना किया जरूरी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us