/newsnation/media/media_files/2026/02/03/yogi-adityanath-2026-02-03-13-12-48.jpg)
होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की काफी भीड़ होती है. इस दौरान कई बार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. इससे निपटने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने विशेष बस सेवा चलाने का फैसला ​किया हे. निगम की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत, यह विशेष संचालन 28 फरवरी से नौ मार्च तक प्रभावी होने वाला है. इस दौरान नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो के प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए 300 से ज्यादा बसें चलाने की तैयारी है.
अनुबंधित बसों को भी सेवा लगाया जाएगा
निगम अधिकारियों के अनुसार, नोएडा डिपो की करीब 40 फीसद बसों को गाजियाबाद में मौजूद कौशांबी बस अड्डा के रास्ते पर चलाया जाएगा. इस तरह से नोएडा और गाजियादबाद दोनों क्षेत्रों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी. नोएडा डिपो के 188 बसों के मौजूदा बेड़े के साथ अतिरिक्त अनुबंधित बसों को भी सेवा लगाया जाएगा.
यात्रियों को समय पर बस उपलब्ध हो सके
विशेष रूप से कौशांबी बस अड्डे से संचालित बसों की संख्या 35 से बढ़ाकर 75 तक की जार रही है. इससे पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को समय पर बस उपलब्ध हो सके. इसके अलावा नोएडा-ग्रेटर नोएडा से चलने वाली बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे. इससे यात्रियों को बसों की कमी नहीं होगी. आगरा, मेरठ, बुलंदशहर, लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, मथुरा समेत इन मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाने पर विचार किया गया है.
ये भी पढ़ें: UP News: यूपी के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत, इसी माह मिलेगी सैलरी, शासन ने दिया आदेश
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us