UP News: यूपी के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत, इसी माह मिलेगी सैलरी, शासन ने दिया आदेश

वित्त विभाग की ओर से जारी किए आदेश में कहा गया कि होली की छुटि्टयों को देखते हुए वेतन-पेंशन जारी करने की प्रक्रिया को फरवरी माह के अंत में पूरा कर लिया जाएगा

वित्त विभाग की ओर से जारी किए आदेश में कहा गया कि होली की छुटि्टयों को देखते हुए वेतन-पेंशन जारी करने की प्रक्रिया को फरवरी माह के अंत में पूरा कर लिया जाएगा

author-image
Mohit Saxena
New Update
CM Yogi budget session

सीएम योगी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पेंशनरों और वेतन भोगियों की परवाह करते हुए उन्हें पहले भुगतान करने का मन बनाया है. यूपी सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए आदेश दिया कि फरवरी 2026 का वेतन और पेंशन 28 फरवरी 2026 को जारी कर दिया जाए. वित्त विभाग के अनुसार, इस संबंध में सभी डीएम और सभी मुख्य एवं वरिष्ठ कोषाधिकारियों को आदेश दिए गए हैं. 

Advertisment

वित्त विभाग ने दिया आदेश 

वित्त विभाग की ओर से जारी किए आदेश में कहा गया कि होली की छुटि्टयों को देखते हुए वेतन-पेंशन जारी करने की प्रक्रिया को फरवरी माह के अंत में पूरा कर लिया जाएगा. वित्त विभाग के वित्त (लेखा) अनुभाग-1 की ओर से  जारी आदेश में कहा, एक 1 मार्च 2026 को सामान्य अवकाश तथा 2 मार्च 2026 को होलिका दहन के सार्वजनिक अवकाश के कारण वेतन भुगतान की नियमित तिथि पर असर हो रहा था. इसे ध्यान में रखते हुए राज्यपाल की स्वीकृति से निर्णय लिया गया. इसे देखते हुए सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं और शहरी स्थनीय निकायों और कर्मचारियों को सैलरी और कोषागारों से पेंशन पाने वाले पेंशनरों को फरवरी का वेतन 28 फरवरी तक जारी कर दिया जाए.   

टीचरों की सैलरी को लेकर लिया फैसला 

यूपी सरकार ने बेसिक और माध्यमिक शिक्षा से जुड़े स्कूलों और कार्यालयों में होली से पहले वेतन और मानदेय का भुगतान करने आदेश दिया. होली को देखते हुए इस संबंध में बुधवार को स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी  की ओर से भी आदेश दिया गया है. 

UP News CM Yogi
Advertisment