/newsnation/media/media_files/2026/03/07/yogi-on-panipat-gorakhpur-expressway-2026-03-07-15-42-24.jpg)
सीएम योगी Photograph: (X@myogiadityanath/प्रतीकात्मक)
UP News: उत्तर प्रदेश में लगातार नए हाइवे और एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है. ऐसे में योगी सरकार जल्द ही एक जिले में एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण करने वाली है. जिससे किसानों को काफी लाभ होगा. दरअसल, हम बात कर रहे हैं पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेसवे की. जहां जमीन अधिग्रहण से पहले प्रभावित राजस्व गांवों में जमीन क्रय विक्रय एवं धारा 80 के तहत जमीन को अकृषक दर्ज करने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है. राज्य सरकार ने जिले में तहसील सदर एवं कैंपियरगंज में राजस्व गांवों में प्रभावित गाटो में रोक लगाई है. इन गांवों में जल्द ही एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
इन गांवों की जमीन पर लगाई गई अकृषक दर्ज करने पर रोक
बता दें कि योगी सरकार ने जिन गांवों की जमीन को अकृषक दर्ज करने पर रोक लगाई है उनमें सदर तहसील के गांव बढ़नी, फुलवरिया, सियारामपुर, महराजगंज, ठाकुरपुर नं दो, ठाकुरपुर नं एक, खुटहन खास, जंगल नाकिन, जंगल डुमरी नं दो, रामपुर खुर्द, भिस्वां, इस्लामपुर, रामपुर बुजुर्ग, मेहदिया, जमुनिया, पोखरभिन्डा उर्फ चकदाह, समस्तपुर उर्फ मुडिला, कोटवा, खिरिया, आराजी बरवा, रामपुर थवईपार, गम्भीरपुर कम्हरिया, परसुरामपुर, सोनराइच उर्फ बड़ागांव शामिल हैं. इनके अलावा तहसील कैम्पियरगंज में लक्ष्मीपुर (पचवारा), लक्ष्मीपुर (भारीवैसी), मखनहा, ठकुरापार, भरोहिया, गंगापार, रामपुर कैथवलिया, बेलघाट बुजुर्ग, रमवापुर, दोनफा, भईयाराम, जरहद, नयनसर, हिरूवा, बढ़या, चैक माफी, र्भुइंधरपुर, साखी, तालकोमर, कानापार, निबा, कन्दरखावा का नाम शामिल है.
पानीपत एक्सप्रेसवे के लिए जल्द शुरू होगा अधिग्रहण
एनएचएआई के पत्र के मुताबिक, पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेसवे के लिए प्रभावित राजस्व गांवों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होनी है. संबंधित गांवों में धारा 80 एवं जमीन के क्रय विक्रय पर रोक लगाई गई है. इसे लेकर एसएसओ हिमांशु वर्मा ने कहा कि एनएचएआई के पत्र के अनुसार पानीपत गोरखपुर एक्सप्रेसवे के लिए प्रभावित राजस्व गांवों में जमीन अधिग्रहण होना है. इन गांवों में धारा 80 एवं जमीन के क्रय विक्रय पर रोक लगाई गई है.
कितना लंबा होगा गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे
बता दें कि पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेसवे की लंबाई 747 किलोमीटर होगी. इस एक्सप्रेसवे का निर्माण सिद्धार्थनगर से आगे बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ होते हुए किया जाएगा. वहीं संतकबीरनगर के 20.25 किलोमीटर के बाद 280 किमी का क्षेत्र गोरखपुर का कवर होगा.
मुरादाबाद मंडल के इन जिलों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे
बता दें कि पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेसवे मुरादाबाद मंडल के तीन जिलों से होकर गुजरेगा. एनएचएआई की स्थानीय टीम को मुरादाबाद और बरेली मंडल के क्षेत्र में निर्माण की औपचारिक जिम्मेदारी दी गई है. विभाग ने इसके लिए चयनित गांवों की सूची बना ली है. इन दोनों मंडल में 1232 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की तैयारी शुरू कर दी गई है.
ये भी पढ़ें: योगी सरकार इस शहर को बनाने जा रही पर्यटन और मनोरंजन का नया केंद्र, रिवरफ्रंट के साथ ये होंगे आकर्षण का केंद्र
एक्सप्रेसवे के निर्माण की तैयारी शुरू
गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. जानकारी के मुताबिक, इसी महीने के आखिर तक किसानों से जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी करने लेने का एलान किया गया है. वहीं एनएचएआई की मुरादाबाद शाखा ने जिला वार प्रशासन को ऐसे गांवों की सूची तैयार किया है जिसे जारी कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, मुरादाबाद के 60, रामपुर के 67 और अमरोहा के 21 गांव के किसान इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे. जिसके लिए जिला प्रशासन ने तहसीलों को पत्र भेज दिया है.
ये भी पढ़ें: Ganga Expressway: मेरठ से प्रयागराज सिर्फ 7 घंटे में! जल्द खुलेगा 594 किमी लंबा एक्सप्रेसवे - जानें खासियत
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us