/newsnation/media/media_files/2026/02/07/lucknow-kanpur-expressway-2026-02-07-14-36-25.jpg)
जल्द लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरेंगे वाहन Photograph: (प्रतीकात्मक फोटो)
UP News: योगी सरकार राज्य के लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लगातार हाइवे और एक्सप्रेसवे का निर्माण करा रही है. जल्द ही एक और एक्सप्रेसवे पर वाहन फर्राटा भरते नजर आएंगे. जिससे तीन घंटे का सफर सिर्फ 45 मिनट में पूरा हो जाएगा. दरअसल, हम बात कर रहे हैं निर्माणाधीन लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की. जो इसी साल अप्रैल में चालू हो जाएगा. इस एक्सप्रेसवे का निर्माण अपने अंतिम चरण में है. अभी स्कूटर इंडिया के पास एलिवेटेड रोड का कुछ हिस्सा का काम अधूरा है. जिसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है.
125 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन
इस एक्सप्रेस शुरू होने से लखनऊ से कानपुर तक सफर आसान हो जाएगा और तीन घंटे लगने वाला समय सिर्फ 45 से -60 मिनट रह जाएगा. बता दें कि इस एक्सप्रेसवे पर वाहन 125 किमी की रफ्तार से दौड़ सकेंगे. हाल ही में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के क्षेत्रीय अधिकारी गौतम विशाल और पीडी नकुल प्रकाश वर्मा ने मीडियाकर्मियों के साथ लखनऊ से लेकर कानपुर तक एक्सप्रेस वे का जायजा लिया.
अप्रैल से शुरू होगा सफर
इस दौरान उन्होंने कानपुर में बनाए जा रहे आउटर रिंग रोड को भी दिखाया. उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक अप्रैल के पहले हफ्ते से शुरू हो जाएगा. जिसका असर जल्द ही अर्थव्यवस्था के साथ समाज पर भी देखने को मिलेगा. कानपुर आउटर रिंग रोड के निर्माण से कानपुर में भीड़ कम करने में मदद मिलेगी. साथ ही ट्रैफिक की तफ्तार तीन गुना तेज हो जाएगी. बता दें कि इस एक्सप्रेसवे का निर्माण पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के लिए एक स्ट्रेटेजिक ग्रोथ आर्टरी के तौर पर किया जा रहा है. जिससे राजधानी लखनऊ-उन्नाव-कानपुर बेल्ट में तेज लॉजिस्टिक्स, सुरक्षित यात्रा और नए इन्वेस्टमेंट के अवसर पैदा होंगे.
एक्सप्रेसवे पर लगाए जाएंगे 63 पैन टिल्ट जूम कैमरे
पीडी नकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 63 पैन टिल्ट जूम कैमरे लगाए जाएंगे. जिससे जमीन पर किसी हरकत की तस्वीर आसानी से दिखाई देगी. उन्होंने बताया कि इस एक्सप्रेसवे को पूरी तरह से एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे के तौर पर डिज़ाइन किया गया है. एनई-6 को शुरू में छह लेन के साथ चलाया जाएगा, ट्रैफिक की मांग बढ़ने पर आठ लेन तक बढ़ाया जा सकता है.
जिसपर 125 किसी की रफ्तार से गाड़ियों को चलने की अनुमति होगी. ये एक्सप्रेसवे लखनऊ में शहीद पथ को और कानपुर के पास आज़ाद मार्ग को जोड़ेगा. इसमें लगभग 18 किमी एलिवेटेड रोड वे और 45 किमी ग्रीनफील्ड एरिया भी शामिल है. इस एक्सप्रेसवे पर पांच टोल प्लाजा बनाए जा रहे हैं. इस पर 3 बड़े पुल और 28 छोटे पुल बनाए गए हैं. साथ ही 38 अंडरपास और कई फ्लाईओवर भी बनाए गए हैं.
ये भी पढ़ें: UP News: 'आज यूपी में बेटी भी सुरक्षित है, व्यापारी भी सुरक्षित', हरिद्वार में में बोले CM योगी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us