/newsnation/media/media_files/2026/02/28/uttarakhand-cm-dhami-2026-02-28-09-42-36.jpg)
Uttarakhand:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों आस्था और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं. उनके चंपावत दौरे के दौरान बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रमों में पहुंचे. उमड़ी भीड़ ने यह संकेत दिया कि जनता उनके कामों से संतुष्ट है और उनके विजन के साथ खड़ी है.
सीएम ने किया पूर्णागिरी मेले का शुभारंभ
शुक्रवार (27 फरवरी) को चंपावत पहुंचे मुख्यमंत्री ने मां पूर्णागिरी धाम मेले का शुभारंभ किया. उन्होंने मंदिर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी. पार्किंग, पेयजल और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं को आधुनिक बनाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके.
ठूलीगाड़, टनकपुर में माँ पूर्णागिरि मेले का विधिवत शुभारंभ कर माँ भगवती के चरणों में नमन किया। इस अवसर पर माँ से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और राज्य की उन्नति की कामना की। pic.twitter.com/H05M2m9SBQ
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 27, 2026
शारदा और गोल्ज्यू कॉरिडोर समेत कई बड़ी योजनाओं को दी गति
सीएम ने बताया कि प्रस्तावित शारदा कॉरिडोर पर तेजी से काम चल रहा है. पहले चरण में 179 करोड़ रुपये की लागत से कार्य शुरू हो चुके हैं. इसके अलावा गोल्ज्यू कॉरिडोर योजना पर भी तेजी से काम हो रहा है, जिस पर लगभग 430 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. यह योजना क्षेत्र के समग्र विकास में मदद करेगी.
जनपद चम्पावत के लोहाघाट में लगभग ₹256 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन राज्य के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यदायी संस्था एवं विभागीय अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण… pic.twitter.com/pQLKjqQcxW
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 27, 2026
टनकपुर में 238 करोड़ रुपये की लागत से आईएसबीटी का निर्माण कार्य जारी है. इसके पूरा होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी. दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बेटियों को बेहतर खेल सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है.
यह महिला स्पोर्ट्स कॉलेज प्रदेश की बेटियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा, जिससे विशेष रूप से ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बालिकाओं को आगे बढ़ने का सशक्त अवसर मिलेगा। इस अवसर पर माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री @AjayTamtaBJP… pic.twitter.com/hBDOXR2LUO
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 27, 2026
होली मिलन समारोह में शामिल हुए सीएम
सीएम धामी काली कुमाऊं होली रंग महोत्सव और खटीमा के होली मिलन समारोह में भी शामिल हुए. कार्यक्रमों में भारी भीड़ और उत्साह देखने को मिला. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार सनातन संस्कृति और आस्था केंद्रों के संरक्षण के लिए काम कर रही है. उन्होंने विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया और कहा कि देवभूमि की अस्मिता की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us