Uttarakhand: भव्य होगा हरिद्वार कुंभ मेला 2027, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक; दिए सख्त निर्देश

Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्य, मजबूत सुरक्षा, बेहतर यातायात और स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्य, मजबूत सुरक्षा, बेहतर यातायात और स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

author-image
Deepak Kumar
New Update
CM-Dhami

Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार (21 फरवरी) को हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की. मेला नियंत्रण भवन में आयोजित इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कुंभ मेला दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होना चाहिए. श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी.

Advertisment

सीएम धामी ने दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मेले से जुड़े सभी स्थायी और अस्थायी कार्य समय पर पूरे किए जाएं. उन्होंने अक्टूबर तक सभी प्रमुख कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए. निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए थर्ड पार्टी ऑडिट कराने को भी कहा गया. सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और निर्णयों का तुरंत पालन करने के निर्देश दिए गए.

परिवहन और पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी विशेष जोर दिया गया. मुख्यमंत्री ने वैकल्पिक मार्गों की पहचान करने और भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्नान, आवागमन और ठहरने की विस्तृत योजना बनाने को कहा. महिला और बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए. स्वच्छता व्यवस्था को कुंभ का अहम हिस्सा बताते हुए सीएम धामी ने स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग लेने की बात कही. स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए बोट और बाइक एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए, ताकि जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके.

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कड़े निर्देश दिए. पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, साइबर सुरक्षा, अग्निशमन और रेस्क्यू टीमों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी. कुंभ क्षेत्र में बने सभी पुलों का सुरक्षा ऑडिट कराया जाएगा. घाटों की मजबूती, रेलिंग और फिसलन-रोधी इंतजाम समय से पूरे किए जाएंगे.

CM-Dhami (1)

बैठक में शामिल हुए ये लोग

राज्य के मुख्यमंत्री के साथ बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत शामिल हुए. इनके अलावा इस अवसर पर मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका, शहरी विकास विभाग सचिव नितेश कुमार झा, लोक निर्माण विभाग सचिव पंकज कुमार पाण्डे, आयुक्त (गढ़वाल मंडल) विनय शंकर पाण्डेय, सचिव (पेयजल) रणवीर सिंह चौहान, सचिव (सिंचाई) युगल किशोर पंत, सचिव (पर्यटन) धीराज गर्ब्याल, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमान, तथा उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की डीआरएम श्रीमती विनीता श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: उत्तराखंड ने पार किया 1 गीगावाट सौर ऊर्जा का आंकड़ा, हरित ऊर्जा में बड़ी छलांग

Haridwar Kumbh Mela pushkar singh dhami Uttarakhand
Advertisment