गणतंत्र दिवस पर दिखेगा 'चुनौतियों के बीच बढ़ता उत्तर प्रदेश'
कोरोना काल की विभीषिका के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिस तरह से कार्य किया गया, आपदाकाल में सामान्य जन की स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का जैसा प्रयास प्रदेश में किया गया
लखनऊ:
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस (26 जनवरी, 2021) के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित राजकीय समारोह में 'चुनौतियों के बीच बढ़ता उत्तर प्रदेश' की झलक प्रस्तुत की जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी के लिए यह थीम तय की गई है.
यह भी पढ़ें : 'केरल के हादिया केस से भी खतरनाक है मेवात का मामला'
मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी. झांकी में प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था, आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति, इन्वेस्टर समिट, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना, प्रदेश में रोजगार का सृजन तथा कृषि क्षेत्र में हुई प्रगति की झलक दिखाई जाएगी.
गणतंत्र दिवस (26 जनवरी,2021) के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित राजकीय समारोह में 'चुनौतियों के बीच बढ़ता उत्तर प्रदेश' की झलक प्रस्तुत की जाएगी।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) November 7, 2020
CM श्री @myogiadityanath जी के निर्देशानुसार @InfoDeptUP की झांकी के लिए यह थीम तय की गई है।@navneetsehgal3@spgoyal @sanjaychapps1 pic.twitter.com/UpBvkwGdkz
यह भी पढ़ें : IPL 2020 में Orange Cap और Purple पर एक नज़र
मालूम हो कि कोरोना काल की विभीषिका के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिस तरह से कार्य किया गया, आपदाकाल में सामान्य जन की स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का जैसा प्रयास प्रदेश में किया गया, उसने राष्ट्रीय पटल पर प्रदेश को नई पहचान दी है. गणतंत्र दिवस की झांकी में यह सभी बिंदु प्रतिबिंबित होंगे.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य