/newsnation/media/media_files/2026/02/22/meerut-metro-fare-2026-02-22-17-51-37.jpg)
UP: मेरठ के लोगों के लिए आज (22 फरवरी) ऐतिहासिक दिन रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शताब्दी नगर स्टेशन से मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर संचालन की औपचारिक शुरुआत कर दी. इसके साथ ही मेरठ से दिल्ली तक तेज, आधुनिक और आरामदायक यात्रा का नया दौर शुरू हो गया है. एनसीआरटीसी ने दोनों सेवाओं की किराया सूची भी जारी कर दी है. नमो भारत ट्रेन का न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम किराया 210 रुपये तय किया गया है. सराय काले खां से मोदीपुरम तक करीब 82 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का पूरा सफर करने पर यात्रियों को 210 रुपये देने होंगे. वहीं, मेरठ मेट्रो का न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम 60 रुपये रखा गया है. मोदीपुरम से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो से यात्रा करने पर अधिकतम 60 रुपये खर्च होंगे.
#WATCH | Meerut, Uttar Pradesh: Prime Minister Narendra Modi flags off Meerut Metro and Namo Bharat Train at Shatabdi Nagar Namo Bharat Station.
— ANI (@ANI) February 22, 2026
From here, PM Modi will undertake a Metro Ride till Meerut South Station. Later, the Prime Minister will inaugurate and dedicate to… pic.twitter.com/uYw8pxetwD
नमो भारत ट्रेन में प्रीमियम कोच की सुविधा भी उपलब्ध है. एनसीआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार, प्रीमियम कोच में सफर करने पर निर्धारित किराए से 20 प्रतिशत अधिक किराया देना होगा. यह कोच अधिक आरामदायक सीटिंग और अतिरिक्त सुविधाओं से लैस है.
सराय काले खां से मोदीपुरम की ओर ट्रैवल करने पर नमो भारत ट्रेन का किराया
- जंगपुरा स्टेशन से सराय काले खां स्टेशन तक-20 रुपये
- न्यू अशोक नगर स्टेशन तक- 30 रुपये
- आनंद विहार स्टेशन तक- 50 रुपये
- साहिबाबाद स्टेशन तक- 70 रुपये
- गाजियाबाद स्टेशन तक- 80 रुपये
- गुलधर स्टेशन तक- 100 रुपये
- दुहाई स्टेशन तक- 110 रुपये
- मुरादनगर स्टेशन तक- 120 रुपये
- मोदीनगर साउथ स्टेशन तक- 140 रुपये
- मोदीनगर नार्थ स्टेशन तक- 150 रुपये
- मेरठ साउथ स्टेशन तक- 170 रुपये
- शताब्दीनगर स्टेशन तक- 180 रुपये
- बेगमपुल स्टेशन तक- 200 रुपये
- मोदीपुरम स्टेशन तक- 210 रुपये
मोदीपुरम से ट्रैवल शुरू करने पर नमो भारत का किराया
- मोदीपुरम डिपो से मोदीपुरम स्टेशन तक- 20 रुपये
- बेगमपुल- 30 रुपये
- शताब्दीनगर स्टेशन- 50 रुपये
- मेरठ साउथ स्टेशन- 60 रुपये
- मोदीनगर नार्थ स्टेशन- 80 रुपये
- मोदीनगर साउथ स्टेशन- 90 रुपये
- मुरादनगर स्टेशन- 110 रुपये
- दुहाई स्टेशन-120 रुपये
- गुलधर स्टेशन- 140 रुपये
- गाजियाबाद स्टेशन- 150 रुपये
- साहिबाबाद स्टेशन- 160 रुपये
- आनंद विहार स्टेशन- 180 रुपये
- न्यू अशोक नगर स्टेशन- 200 रुपये
- सराय काले खां स्टेशन- 210 रुपये
- जंगपुरा स्टेशन तक- 210 रुपये
मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक मेरठ मेट्रो का किराया
- मोदीपुरम स्टेशन से यात्रा शुरू होगी
- मेरठ नार्थ- 20 रुपये
- डोरली 20 रुपये
- एमईएस कालोनी- 30 रुपये
- बेगमपुल- 30 रुपये
- भैंसाली स्टेशन- 40 रुपये
- मेरठ सेंट्रल स्टेशन- 50 रुपये
- ब्रहमपुरी स्टेशन- 50 रुपये
- शताब्दीनगर स्टेशन- 50 रुपये
- रिठानी स्टेशन- 50 रुपये
- परतापुर स्टेशन- 60 रुपये
- मेरठ साउथ स्टेशन- 60 रुपये
मेरठ साउथ से मोदीपुरम की तरफ मेरठ मेट्रो से यात्री किराया
- मेरठ साउथ स्टेशन से मेरठ मेट्रो शुरू होगी.
- परतापुर स्टेशन- 20 रुपये
- रिठानी स्टेशन- 20 रुपये
- शताब्दीनगर स्टेशन- 30 रुपये
- ब्रह्मपुरी स्टेशन- 30 रुपये
- मेरठ सेंट्रल स्टेशन- 30 रुपये
- भैंसाली स्टेशन- 40 रुपये
- बेगमपुल स्टेशन- 40 रुपये
- एमइएस कालोनी स्टेशन- 50 रुपये
- डोरली स्टेशन- 50 रुपये
- मेरठ नार्थ स्टेशन- 60 रुपये
- मोदीपुरम स्टेशन- 60 रुपये
यह भी पढ़ें- अब दिल्ली से मेरठ की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, PM मोदी ने मेट्रो और नमो भारत ट्रेन का किया उद्घाटन
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us