अब दिल्ली से मेरठ की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, PM मोदी ने मेट्रो और नमो भारत ट्रेन का किया उद्घाटन

Namo Bharat Meerut Metro Inauguration : पीएम नरेंद्र मोदी ने नमो भारत रैपिड रेल का उद्घाटन कर दिया. अब इस सुविधा के बाद सराय काले खां से सीधे 55 मिनट में मेरठ का सफर पूरा हो सकेगा.

Namo Bharat Meerut Metro Inauguration : पीएम नरेंद्र मोदी ने नमो भारत रैपिड रेल का उद्घाटन कर दिया. अब इस सुविधा के बाद सराय काले खां से सीधे 55 मिनट में मेरठ का सफर पूरा हो सकेगा.

author-image
Mohit Saxena
New Update
modi

modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यहां से पीएम मोदी मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे. बाद में प्रधानमंत्री मेरठ में करीब 12,930 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे.दिल्ली से मेरठ के बीच की दूरी 85 किलोमीटर की है. दिल्ली से मेरठ आने में पहले 3 से साढ़े तीन घंटे लगा करते थे. अब दूरी की समय सीमा कम होगी.

Advertisment

दिल्ली एनसीआर के लोग मेरठ में कम कीमत में किराए के घर लेकर मेट्रो के जरिए सफर कर सकते हैं. दोनो ही जगहों के किराए में काफी अंतर है. नमो भारत की स्पीड 180 km प्रति घंटे होगी. यह पहला रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम है. ये साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे बड़े शहरी सेंटर्स को दिल्ली से जोड़ता है. 

मेट्रो की क्या होगी टाइमिंग?

दिल्ली-मेरठ RRTS से सराय काले खां से मोदीपुरम, बेजाजपुल और शताब्दी नगर तक मात्र एक घंटे में पहुंचा जा सकता है. ऐसी उम्मीद है कि मेट्रो की से सेवा हफ्ते में बाकी दिनों और शनिवार को सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक और रविवार को सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक चलने वाली है. 

ये होगा लाभ 

नमो भारत RRTS के खुलने से मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली के बीच यात्रा करने का समय कम हो जाएगा. NCR में रोजमर्रा की जिंदगी बेहतर होगी. बेहतर कनेक्टिविटी से प्रोफेशनल्स राजधानी से दूर होंगे. इससे वर्क-लाइफ बैलेंस होगी. इसके साथ आने-जाने का खर्च कम होगा. बिजनेस और पर्सनल जरूरतों को लेकर होने यात्रा का समय बच सकेगा.  

Namo Bharat namo bharat rapid rail PM modi
Advertisment