UP News: लखनऊ में अवैध डेयरी पर नगर निगम का छापा, बेडरूम में बंधी मिलीं दर्जनों गाय-भैंसें

UP News: लखनऊ में नगर निगम की टीम ने अवैध डेयरियों पर छापा मारते हुए चौंकाने वाला मामला पकड़ा, जहां पशुओं को घर के बेडरूम में छिपाया गया था. कार्रवाई में 19 पशु जब्त किए गए.

UP News: लखनऊ में नगर निगम की टीम ने अवैध डेयरियों पर छापा मारते हुए चौंकाने वाला मामला पकड़ा, जहां पशुओं को घर के बेडरूम में छिपाया गया था. कार्रवाई में 19 पशु जब्त किए गए.

author-image
Deepak Kumar
New Update
lucknow-news

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नगर निगम की टीम ने अवैध डेयरी संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. यह कार्रवाई बिजनौर रोड स्थित रॉयल सिटी कॉलोनी में की गई, जहां एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. छापा पड़ने की सूचना मिलते ही एक पशुपालक ने अपनी गाय और भैंसों को घर के अंदर, यहां तक कि बेडरूम और ड्राइंग रूम में छिपा दिया.

Advertisment

नगर निगम की कार्रवाई में 19 पशु जब्त

पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में नगर निगम, पशु कल्याण विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची. एक संदिग्ध मकान पर ताला लगा मिला. करीब तीन घंटे की कोशिश और पुलिस की मदद से ताला खुलवाया गया. जैसे ही अधिकारी अंदर पहुंचे, वे दंग रह गए. आलीशान घर के कमरों में गाय और भैंसें बंधी थीं. फर्श पर गोबर फैला था और घर के अंदर तेज बदबू थी. अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने अपने करियर में पहली बार ऐसा मामला देखा, जहां पशुओं को बेडरूम में छिपाया गया हो. इस अभियान के दौरान कुल 19 पशु जब्त किए गए. इनमें 11 भैंसें, 4 पड़िया, 3 गाय और 1 बछिया शामिल हैं. सभी पशुओं को ऐशबाग स्थित कांजी हाउस भेज दिया गया है. नगर निगम के अनुसार, जुर्माना भरने के बाद ही इन्हें छोड़ा जाएगा.

कॉलोनीवासियों की शिकायत पर चला अभियान

मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने लंबे समय से अवैध डेयरी की शिकायत की थी. आरोप था कि गोबर खुले प्लॉट और नालियों में बहाया जा रहा था, जिससे गंदगी, जलभराव और मच्छरों का खतरा बढ़ रहा था. कार्रवाई के दौरान कुछ पशुपालकों ने विरोध भी किया और गाड़ी रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल ने स्थिति संभाल ली. नगर निगम ने साफ किया कि शहर की सीमा में भैंस पालन प्रतिबंधित है, जबकि गाय रखने के लिए भी सीमित लाइसेंस ही मान्य है.

यह भी पढ़ें- संभल में सामने नया विवादित मामला, लव-लैंड और थूक जिहाद के बाद 'बीवी जिहाद' की एंट्री? जानें सच्चाई

UP News uttar-pradesh-news
Advertisment