/newsnation/media/media_files/2026/02/24/meerut-fire-news-2026-02-24-07-09-38.jpg)
UP: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. सोमवार (23 फरवरी) रात लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर में एक मकान में लगी भीषण आग ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें एक महिला और पांच मासूम बच्चे शामिल हैं. शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
घटना की जानकारी
जानकारी के मुताबिक, किदवई नगर में स्थित एक दो मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर कपड़ों का गोदाम चलाया जा रहा था. सोमवार रात अचानक निचली मंजिल से धुआं और लपटें उठने लगीं. घर में कपड़े का काम होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और कुछ ही देर में ऊपर की मंजिल तक फैल गई. उस समय घर में दो महिलाएं और पांच बच्चे मौजूद थे.
मेरठ में कपड़ा कारोबारी आसिम अंसारी के मकान में आग लगने से 6 लोगों की मौत हुई। मरने वालों में 2 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। घटना के वक्त परिवार के मुखिया नमाज पढ़ने मस्जिद में गए थे। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। #Meerutpic.twitter.com/VO6NcRsXne
— Arun (आज़ाद) Chahal 🇮🇳 (@ArunAzadchahal) February 24, 2026
धुएं और आग की तेज लपटों ने घर के निकास मार्ग को घेर लिया, जिससे परिवार अंदर ही फंस गया. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी. संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाके के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं. झुलसे हुए लोगों को छत के रास्ते बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया. बाद में सभी घायलों को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान एक महिला और पांच बच्चों ने दम तोड़ दिया. बता दें कि मृतकों में छह माह से कम उम्र के जुड़वां बच्चे भी शामिल हैं. वहीं, एक अन्य महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.
UP: Six dead after fire breaks out in Meerut's Lisari Gate Area; short circuit suspected
— ANI Digital (@ani_digital) February 24, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/Nrf9oxWeZv#UP#Meerut#lisarigatepic.twitter.com/NDasb833Kc
मामले पर क्या बोले एसपी?
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है. रिहायशी इलाके में अवैध रूप से चल रहे कपड़ों के गोदाम को लेकर भी प्रशासन सख्त कार्रवाई की तैयारी में है. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और वे ऐसे अवैध गोदामों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Lucknow News: घर में रखे ड्रम से आ रही थी बदबू, अंदर मिला पैथ लैब मालिक का शव; जांच में जुटी पुलिस
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us