Lucknow News: घर में रखे ड्रम से आ रही थी बदबू, अंदर मिला पैथ लैब मालिक का शव; जांच में जुटी पुलिस

Lucknow News: लखनऊ के आशियाना इलाके में पैथोलॉजी मालिक मानवेंद्र सिंह का शव घर में ड्रम से मिला. हत्या की आशंका, बेटे से पूछताछ जारी.

Lucknow News: लखनऊ के आशियाना इलाके में पैथोलॉजी मालिक मानवेंद्र सिंह का शव घर में ड्रम से मिला. हत्या की आशंका, बेटे से पूछताछ जारी.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
crime (1)

क्राइम न्यूज Photograph: (Freepik)

UP News: लखनऊ के आशियाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. सेक्टर एल स्थित मकान नंबर 91 में एक नीले ड्रम के अंदर अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान वर्धमान पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र सिंह के रूप में हुई है.

Advertisment

कैसे मिली लाश

जानकारी के मुताबिक, मानवेंद्र सिंह 20 फरवरी से लापता थे. परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज करा दी थी. पुलिस उनकी तलाश कर रही थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला इस तरह हत्या में बदल जाएगा. जब घर के अंदर रखे ड्रम से बदबू आने की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची. ड्रम खोलने पर अंदर मानवेंद्र का शव मिला.

शव पर मिले चोट के निशान

पुलिस के अनुसार शव पर सिर और पैर में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. इससे साफ है कि उनकी हत्या की गई है. शुरुआती जांच में चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि शक की सुई उनके बीकॉम में पढ़ रहे बेटे की ओर घूम रही है. पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि पिता की डांट-फटकार से बेटा नाराज था.

पुलिस जुटा रही साक्ष्य

घटना के समय मानवेंद्र की पत्नी गांव में थीं, जबकि घर में उनकी बेटी मौजूद थी. ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर घर के अंदर क्या हुआ? क्या यह अचानक हुआ झगड़ा था या पहले से रची गई कोई साजिश? पुलिस आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक टीम घर से साक्ष्य जुटा रही है. फिलहाल हत्या की असली वजह सामने नहीं आई है. इस घटना से आशियाना क्षेत्र के लोग दहशत में हैं और हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर इस खौफनाक वारदात के पीछे सच क्या है.

यह भी पढ़ें: नीले ड्रम से बना दिया शानदार गिटार, शख्स के जुगाड़ और हुनर को देख हैरान हुए लोग

यह भी पढ़ें:  बलूचिस्तान में बढ़ती हिंसा पर मानवाधिकार संगठन ने जताई च‍िंता, दो किसानों की हत्या का आरोप

blue drum UP
Advertisment