UP News: 65 साल बाद मायके लौटी महिला, 15 वर्ष की उम्र में डकैतों ने किया था अपहरण; अब 80 की आयु में परिजनों से मिलीं, जानिए पूरा मामला

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में 80 वर्षीय महिला 65 साल बाद मायके पहुंचीं. जानकारी के मुताबिक, 15 साल की उम्र में डकैतों ने उनका अपहरण किया था. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में 80 वर्षीय महिला 65 साल बाद मायके पहुंचीं. जानकारी के मुताबिक, 15 साल की उम्र में डकैतों ने उनका अपहरण किया था. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

author-image
Deepak Kumar
New Update
UP-hardoi-news

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद भावुक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 80 साल की एक महिला 65 साल बाद अपने मायके पहुंची. उन्हें देखकर परिवार और गांव के लोग भावुक हो गए. आइए यहां विस्तार से जानते हैं क्या है पूरा मामला. 

Advertisment

क्या है पूरा मामला?

यह घटना साल 1961-62 की है. उस समय महिला, जिनका नाम रामश्री (मिठनी) था, महज 15 साल की थीं. गांव में डकैतों ने उनके घर पर हमला किया. डकैतों ने उनके पिता और भाई को घायल कर दिया और रामश्री को जबरन अपने साथ उठा ले गए. उस समय उनकी शादी हो चुकी थी और कुछ दिन बाद गौना होना था, लेकिन उससे पहले ही उनकी जिंदगी बदल गई. डकैत उन्हें कई दिनों तक जंगलों में घुमाते रहे और बाद में अलीगढ़ इलाके में छोड़ दिया. वहां के रहने वाले सोहनलाल यादव को जब इस बारे में पता चला, तो उन्होंने रामश्री को डकैतों के कब्जे से छुड़ाया. बाद में दोनों ने शादी कर ली और उनके आठ बच्चे हुए. रामश्री ने वहीं अपना घर बसा लिया, लेकिन मायके की याद हमेशा उनके दिल में रही.

यह भी पढ़ें- Lucknow Car Accident: लखनऊ में तेज रफ्तार कार का कहर, 12वीं के छात्र ने 6 लोगों को कुचला; 1 की मौत, सामने आया वीडियो

रामश्री की सबसे छोटी बेटी सीमा यादव, जो नोएडा में रहती हैं, ने अपनी मां को उनके मायके पहुंचाने का फैसला किया. मां की बताई बातों के आधार पर सीमा उन्हें हरदोई लेकर आईं. जब वे सकाहा शिव मंदिर पहुंचीं, तो रामश्री ने अपने गांव और मंदिर को पहचान लिया. इसके बाद वे अपने पुराने घर पहुंचीं, जहां पता चला कि उनके भाई अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अन्य रिश्तेदार वहीं रहते हैं. जैसे ही परिवार को सच्चाई पता चली, सभी की आंखों में खुशी के आंसू आ गए. 65 साल बाद मायके पहुंचकर रामश्री बेहद खुश और भावुक हो गईं. उनकी बेटी सीमा भी इस बात से संतुष्ट हैं कि उन्होंने अपनी मां की जिंदगी की सबसे बड़ी इच्छा पूरी कर दी.

यह भी पढ़ें- वैलेंटाइन डे पर नोएडा में कार से युवक-युवती के शव बरामद, 15 साल के रिश्ते के बाद डेथ मिस्ट्री

uttar-pradesh-news UP News
Advertisment