'किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी बेटियां, जन्म से स्नातक तक खातें में आएंगे पैसे', महिला दिवस पर बोले CM योगी

UP News: लखनऊ में रविवार को महिला दिवस के अवसर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें सीएम योगी ने भी शिरकत की. इस दौरान सीएम योगी ने सुमंगला योजना के तहत बहनों को चेक वितरित किए साथ ही कई बड़ी योजनाओं का भी एलान किया.

UP News: लखनऊ में रविवार को महिला दिवस के अवसर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें सीएम योगी ने भी शिरकत की. इस दौरान सीएम योगी ने सुमंगला योजना के तहत बहनों को चेक वितरित किए साथ ही कई बड़ी योजनाओं का भी एलान किया.

author-image
Suhel Khan
New Update
Yogi Adityanath Chief Minister UP

सीएम योगी आदित्यनाथ Photograph: (X@myogiadityanath)

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की. कार्यक्रम का आयोजन राजधानी लखनई में किया गया. इस दौरान सीएम योगी ने महिला सहायता समूह की बहनों से बातचीत की. उसके बाद सीएम योगी ने उन्हें संबोधित किया. सीएम योगी ने कहा कि, व्यक्ति जब अपने अंदर की हिचक को दूर करके बोलता है, ये आत्मविश्वास तब झलकता है, ये आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी है. इस कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया.

Advertisment

किसी पर निर्भर नहीं रहेगी बेटी- सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने कहा कि, आज मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को चेक वितरण किया है, बेटी किसी पर निर्भर नहीं रहेगी, बल्कि जन्म लेने से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई तक का पैकेज सरकार उसे देगी. सीएम योगी ने कहा कि बेटी जन्म लेगे, जैसे ही रजिस्टर में उसका नाम चढ़ेगा पैसा उसके खाते में आएगा. बेटी एक वर्ष की होगी सभी प्रकार के टीके लगते ही पैसे उसके खाते में आएगा. जब बेटी पहली क्लास में प्रवेश लेगी, रजिस्ट्रेशन के साथ पैसा उसके खाते में आएगा.

27 लाख बेटियों को मिल रहा कन्या सुमंगला योजना का लाभ

सीएम योगी ने आगे कहा कि बेटी पांचवीं पास करेगी उसके बाद एडमिशन लेने के साथ ही पैसा उसके खाते में आएगा. सीएम योगी ने कहा कि ये सिलसिला चलेगा जब तक बेटी हाईस्कूल या इंटरमीडिएट के बाद किसी अन्य कार्य में या हायर एजुकेशन के कार्य से ना जुड़ जाए. इसके तहत अलग-अलग श्रेणी में 25 हजार रुपये तक की राशि प्रदेश सरकार दे रही है. सीएम योगी बताया कि वर्तमान में इस योजना का लाभ प्रदेश की 27 लाख बेटियों को मिल रहा है.

बेटियों की शादी के लिए माता-पिता को नहीं करनी होगी चिंता

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटी शादी योग्य हो जाए तो उसके माता-पिता को चिंता नहीं करनी है कि शादी के लिए पैसा कहां से आएगा. बेटी की शादी के लिए बिना भेदभाव के दिया जाएगा. सीएम योगी ने कहा कि जब 2017 में हमारी सरकार आई तो पहले 35 हजार रुपये, उसके बाद 51 हजार रुपये  और अब बेटी की शादी के लिए राज्य सरकार एक लाख रुपये दे रही है.

चार लाख बेटियों को मिला मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ

सीएम योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अब तक चार लाख बेटियों की शादी में सरकार ने अपना योगदान दिया है. सीएम योगी ने कहा कि बेटी के लिए लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना लेकर आ रहे हैं, जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा. जिसमें बेटी को हम एक स्कूटी देंगे. सीएम योगी ने कहा कि स्नातक और परास्नातक पास करने वाली मेधावी बेटियों को स्कूटी दी जाएगी. सीएम योगी ने आगे कहा कि इस योजना से पता चलता है कि महिला श्रम बल कैसे आगे बढ़ता है. ये उसके उदाहरण हैं.

अब आंगनवाड़ी कार्यकत्री को भी मिलेगा पांच लाख का कैशलैस इलाज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिला कल्याण विभाग और पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मियों को भी सम्मानित किया गया. बाल विवाह रोकथाम के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं,  महिलाए हेल्पलाइन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया. सीएम योगी ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पांच लाख रुपये तक का कैशलैस इलाज की सुविधा शुरू कर दी गई है. अब रसोईया के लिए भी इस योजना को शुरू किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: यूपी के इस जिले के किसानों को तोहफा देने वाली है योगी सरकार, एक्सपेसवे के लिए जल्द शुरू होगा अधिग्रहण

UP News
Advertisment