UP News: उत्तर प्रदेश में बनाए जाएंगे एक दर्जन नए एक्सप्रेसवे, CM योगी का कनेक्टिविटी और रफ्तार को दिशा में बड़ा कदम

UP News: उत्तर प्रदेश में लगातार नए एक्सप्रेसवे और हाइवे का निर्माण हो रहा है. आने वाले सालों में राज्य में 12 नए एक्सप्रेसवे का निर्माण होगा. जिससे राज्य में कनेक्टिविटी को रफ्तार मिलेगी.

UP News: उत्तर प्रदेश में लगातार नए एक्सप्रेसवे और हाइवे का निर्माण हो रहा है. आने वाले सालों में राज्य में 12 नए एक्सप्रेसवे का निर्माण होगा. जिससे राज्य में कनेक्टिविटी को रफ्तार मिलेगी.

author-image
Suhel Khan
New Update
UP Expressway

यूपी बनेंगे 12 नए एक्सप्रेसवे Photograph: (X@myogiadityanath)

UP News: देशभर में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए मोदी सरकार लगातार काम कर रही है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में योगी सरकार भी इस दिशा में लगी हुई है. जिससे कनेक्टिविटी के साथ राज्य में तेज विकास सुनिश्चित किया जा सके. इसके लिए राज्य हाइवे, एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट का लगातार विस्तार हो रहा है. अब इसी दिशा में योगी सरकार राज्य में आने वाले दिनों में 12 नए एक्सप्रेसवे का निर्माण करने की दिशा में काम कर रही है.

Advertisment

वर्तमान में यूपी में कितने एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट?

बता दें कि यूपी में फिलहाल 7 एक्सप्रेसवे हैं. जबकि तीन एक्सप्रेसवे के निर्माण का काम जा रही है. यानी 12 नए एक्सप्रेसवे बनने के बाद राज्य में एक्सप्रेसवे की संख्या बढ़कर 22 हो जाएगी. इसके साथ ही राज्य में वर्तमान में 16 एयरपोर्ट का संचालन हो रहा है. इसमें 12 एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों का संचालन होता है. जबकि चार से इंटरनेशनल फ्लाइट उड़ानें भरती हैं.

राज्य में 8 एयरपोर्ट निर्माणाधीन

वहीं राज्य में 8 एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य जारी है. इमें जेवर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट भी शामिल है. जैसे ही इस एयरपोर्ट से विमानों का संचालन शुरू हो जाएगा. उसके बाद राज्य में कुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट की संख्या बढ़कर 5 हो जाएगी. जो देश का पहला राज्य होगा. जहां पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट होंगे. इसकेस साथ ही योगी सरकार बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के तहत 56,662 एकड़ भूमि का अधिग्रहण करेगी.

योगी सरकार में तेजी से बढ़ा राज्य का बजट

बता दें कि योगी सरकार ने पिछले नौ साल में राज्य के विकास के लिए बजट में हर साल भारी बढ़ोतरी की है. इसके साथ ही राज्य में प्रति व्यक्ति आय में भी भारी बढ़ोतरी हुई है. जहां वित्त वर्ष 2016-17 में प्रति व्यक्ति आय 61142 रुपये थी तो वहीं 2024-25 में ये बढ़कर 126,304 रुपये पहुंच गई. जबकि 2016-17 में राज्य का कुल बजट 3.47 लाख करोड़ था. जो 2024-25 में बढ़कर 8.33 लाख करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें: UP News: 'आज यूपी में बेटी भी सुरक्षित है, व्यापारी भी सुरक्षित', हरिद्वार में में बोले CM योगी

2016-17 के दौरान पूंजीगत व्यय 69.79 हजार करोड़ था जो 2024-25 में बढ़कर 147.72 हजार करोड़ हो गया. जबकि 2016-17 में सार्वजनिक ऋण से जीडीपी 29.3 प्रतिशत थी जो 2024-25 में बढ़कर 28.0 प्रतिशत हो गई. इसी प्रकार कर राजस्व 86,000 करोड़ से बढ़कर 2.09 लाख करोड़ हो गया. वहीं कारखानों की संख्या 14,169 से बढ़कर 30,695 हो गई. वहीं निर्यात 84,000 करोड़ से बढ़कर 1.86 लाख करोड़ हो गया. पिछले आठ सालों में राज्य की अर्थव्यवस्था 13.30 लाख करोड़ से बढ़कर 30 लाख करोड़ (2024-25) हो गई है. जो अब 36 लाख करोड़ की ओर तेजी से बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें: योगी सरकार की इस योजना में फ्री में करें IAS-PCS समेत इन परीक्षाओं की तैयारी, जानें कैसे मिलता है एडमिशन

UP News
Advertisment