Kanwar Yatra: 'कांवड़ यात्रा मार्ग पर साफ-साफ लिखना होगा दुकान के मालिक का नाम', सीएम योगी का कड़ा आदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने निर्देश दिया है कि कांवड़ रूट पर दुकानदारों को अपना नाम साफ-साफ लिखना होगा.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने निर्देश दिया है कि कांवड़ रूट पर दुकानदारों को अपना नाम साफ-साफ लिखना होगा.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Yogi Adityanath Chief Minister UP

CM Yogi

कांवड़ यात्रा से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा फैसला लिया है. उन्होंने यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की आवश्यकता पर जोर दिया. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि यात्रा मार्ग पर मांस की खुली बिक्री न हो और दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों पर अपना असली नाम लिखे.

Advertisment

यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पूर्ण रूप से सुनिश्चित की जाए

सीएम योगी ने असामाजिक तत्वों के छद्म रूप में शामिल होने की आशंका जताई. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में शामिल होंगे. इसलिए यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए. यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पूर्ण रूप से सुनिश्चित की जानी चाहिए. 

UP की ये खबर भी पढ़ें- UP Accident: उत्तर प्रदेश में सुबह-सुबह पहली डबल डेकर बस, दो लोगों की मौत; 50 घायल

क्यों बंद रहनी चाहिए मीट की दुकानें

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा हिंदू धार्मिक यात्रा है. इस तरह के आयोजनों के दौरान, दुकानों में दुकानदार का असली नाम लिखने पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए. यात्रा एक धार्मिक यात्रा है. इसलिए मीट की दुकानों को बंद करना जरूरी है. 

विपक्ष ने किया पलटवार

सीएम योगी के फैसले पर विपक्ष ने पलटवार किया है. एक मुस्लिम विपक्षी नेता ने प्रतिबंधों की निष्पक्षता पर सवाल उठाए. उन्होंने पूछा अगर सभी दुकानें बंद हो गईं तो अपने परिवार का भरण करने वाले लोग जिंदा कैसे रहेंगे. उन्होंने कहा कि अगर नाम लिखना है तो हर किसी पर समान रूप से ये फैसला लागू होना चाहिए न कि सिर्फ विशेष समुदाय के लोगों को लक्षित किया जाए. 

UP की ये खबर भी पढ़ें- UP Crime: सुहागरात में चाकू लेकर बिस्तर पर आई पत्नी, पति से कहा- पास आए तो जान से मार दूंगी

सुप्रीम कोर्ट सर्वोच्च है

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों को निश्चित रूप से सुरक्षा और सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए. हालांकि, उत्तर प्रदेश सरकार को ऐसे मामलों में सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों को ध्यान रखना चाहिए. योगी आदित्यनाथ एक अनुभवी मुख्यमंत्री है. आठ वर्षों से वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं. उन्हें निश्चित रूप से पता होना चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट सर्वोच्च है.

UP की ये खबर भी पढ़ें- UP News: उत्तर प्रदेश की मजारों का एक दरवाजा भारत में तो पिछला दरवाजा नेपाल में, प्रशासन ने की कार्रवाई

CM Yogi Kanwar Yatra 2025 Kanwar Yatra
Advertisment