/newsnation/media/media_files/2026/02/11/up-budget-2026-scooty-scheme-2026-02-11-12-50-56.jpg)
मेधावी छात्राओं की स्कूटी योजना के लिए 400 करोड़ का बजट Photograph: (X@myogiadityanath/Social Media)
UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का बुधवार को आखिरी बजट पेश किया. इस बजट में वित्त मंत्री ने हर वर्ग पर ध्यान देते हुए भारी-भरकम बजट आवंटित किया है. जिसमें मेधावी छात्रों के लिए चलाई जा रही स्कूटी योजना के लिए बड़ा बजट आवंटित किया गया है. बता दें विक यूपी के वित्त मंत्री ने 9.12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बजट पेश किया. जिसमें शिक्षा, सड़क, किसान और गरीब कन्याओं की शादी के लिए पहले से ज्यादा रकम देने का भी एलान किया गया है.
मेधावी छात्राओं को स्कूटी योजना के लिए मिला इतना बजट
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए यूपी में चलाई जा रही मेधावी छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत स्कूटी योजना को गति देने का निर्णय लिया. उन्होंने इस बार इस योजना के बजट में 400 करोड़ रुपये का प्रबंध किया है. यानी छात्राओं की स्कूटी योजना के लिए 400 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है.
बेसिक शिक्षा के लिए मिलेगा इतना बजट
इसके साथ ही राज्य में बेसिक शिक्षा के लिए वित्त मंत्री ने बड़ा एलान किया. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण में कहा कि बेसिक शिक्षा के लिए 77 हजार 622 करोड़ का आवंटन किया जा रहा है. जबकि उच्च माध्यमिक शिक्षा के लिए 6 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है. वहीं आरक्षित निर्धन वर्ग के परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 100 करोड़ का बजट दिया गया है. जबकि सामान्य निर्धन वर्ग की बेटियों की शादी के लिए 50 करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था की गई है.
इसके अलावा योगी सरकार के इस बजट में जापानी इन्सेफिलाईटिस से बचाव के लिए राज्य के संवेदनशील 42 जनपदों में टीकाकरण कार्यक्रम निर्बाध रूप से संचालित करने का एलान किया है. आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत लाभार्थी परिवारों की संख्या 49.22 लाख हो गई है. जिसके लिए 500 करोड़ रुपये की बजट में व्यवस्था की गई है.
ये भी पढ़ें: UP Budget 2026: जेवर एयरपोर्ट को मिले 750 करोड़, अब उत्तर भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनेगा!
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us