UP Budget 2026: योगी सरकार के 10वें बजट में किस क्षेत्र को क्या मिला? जानें दस बड़ी बातें

UP Budget 2026: यूपी की योगी सरकार ने अपना 10 वां बजट पेश कर दिया है. इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 9 लाख करोड़ से अधिक के भारी भरकम बजट को पेश किया है.

UP Budget 2026: यूपी की योगी सरकार ने अपना 10 वां बजट पेश कर दिया है. इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 9 लाख करोड़ से अधिक के भारी भरकम बजट को पेश किया है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
UP Budget 2024

UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपना 10 वां बजट पेश कर दिया  है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 9 लाख करोड़ से ज्यादा का भारी भरकम बजट को पेश किया है. ये प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट बताया जा रहा है. वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए बड़े ऐलान किए हैं. उन्होंने बताया कि कृषि उत्‍पादन में यूपी नंबर एक पर पहुंच चुका है. इसके अलावा युवाओं को रोजगार के साथ ट्रेनिंग का विकल्प दिया गया है. यूपी में एग्री एक्‍सपोर्ट हब बनाने की तैयारी है. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत करीब 62 किसानों को लाभ मिलेगा. आइए जानें बजट में वित्त मंत्री ने क्या-क्या ऐलान किया. 

Advertisment

यूपी में एग्री एक्‍सपोर्ट हब बनाने की तैयारी 

यूपी के वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने कहा कि कृषि उत्‍पादन में यूपी नंबर एक पर है. युवाओं को रोजगार के लिए ट्रेनिंग मिलेगी. यूपी में एग्री एक्‍सपोर्ट हब बनने वाले हैं. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत करीब 62 किसानों को लाभ मिला. वित्त मंत्री ने बताया कि हमारी सरकार ने रिकॉर्ड गन्‍ना भुगतान किया है.

किसानों को 51 लाख करोड़ की क्षतिपूर्ति 

फसल बीमा के तहत किसानों को 51 लाख करोड़ की क्षतिपूर्ति की गई. वित्त मंत्री ने बताया कि यूपी कृषि उत्पादन में सबसे आगे है. गेहूं, धान, गन्ना, आलू, केला, आम, अमरूद, आंवला और मेंथा उत्पादन में राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक योगदान है. 

प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी 

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के अनुसार, यूपी में प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी की गई है. गेहूं और आलू उत्पादन में यूपी नंबर एक पर है. यूपी में निवेश तेजी से बढ़ा है. वित्त मंत्री ने बताया कि यूपी में छह करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं. यहां पर डेटा सेंटर तैयार किए जाएंगे. 

10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

राज्य सरकार की ओर से फरवरी, 2024 में चौथे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन किया था. अब तक करीब 50 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हस्ताक्षरित हो चुके हैं. इससे लगभग 10 लाख रोजगार का सृजन होगा. 

मोबाइल फोन विनिर्माण का केंद्र 

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा मोबाइल फोन विनिर्माण केंद्र बन चुका है. देश के कुल मोबाइल फोन के उत्पादन का 65 प्रतिशत उत्पादन प्रदेश में हो रहा है. 

इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 44,744 करोड़ रुपये तक

भारत का 55 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक्स कम्पोनेन्ट्स इकाईयां प्रदेश में मौजूद हैं. प्रदेश का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 44,744 करोड़ रुपये तक है. उद्योग और तकनीक में निवेश के साथ ही प्रदेश में नए एक्सपेरिमेंट को बढ़ावा देने को लेकर प्रयास किए गए हैं. इसे परिणाम स्वरूप उत्तर प्रदेश राज्य को राष्ट्रीय पर स्टार्ट अप रैंकिंग में ‘लीडर श्रेणी’ में रखा गया है.

प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हुई 

वित्त मंत्री ने बताया कि एसडीजी इंडिया इंडेक्‍स में उत्तर प्रदेश रैंकिंग में इजाफा हुआ है.  प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 1,09,844 रुपए तक है. वर्ष 2016-2017 में प्रति व्यक्ति आय 54,564 रुपए से दोगुनी है. यह वर्ष 2025-2026 में प्रति व्यक्ति आय 1,20,000 रुपये होने का अनुमान बना हुआ है. 

किसानों को मिलेगा वैश्विक बाजार 

वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट भाषण में वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि विश्व बैंक सहायता प्राप्त यू.पी. एग्रीज परियोजना के तहत प्रदेश में एग्री-एक्सपोर्ट हब को स्थापित करेगी. इसका लक्ष्य कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच को बढ़ाना है. किसानों की आय को बढ़ाना है.

प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिली

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार के बीते और वर्तमान कार्यकाल में प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिली है. इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार, औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास, किसानों की खुशहाली समेत हर क्षेत्र का विकास हुआ है. 

औद्योगिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम  

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट को पेश करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य औद्योगिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम करना है. बुनियादी ढांचे का विस्तार हो रहा है. औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के साथ महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास हो रहा है.

ये भी पढ़ें:UP Budget 2026: यूपी में देश का 65 फीसदी मोबाइल फोन प्रोडक्शन, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को पीछे छोड़ा

CM Yogi UP News UP Budget 2026
Advertisment