/newsnation/media/media_files/2026/02/11/up-new-township-up-budget-2026-2026-02-11-13-37-54.jpg)
यूपी के इन शहरों में बनेंगी नई टाउनशिप Photograph: (X@myogiadityanath/Social Media)
UP Budget 2026: योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का बुधवार को आखिरी बजट पेश किया. यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया. वित्त मंत्री ने पहली बार राज्य का 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट पेश किया. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 11 फरवरी को 9.12 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है. इस बार योगी सरकार ने बजट में राज्य के कई शहरों में नई टाउनशिप बनाने का एलान किया है.
इन शहरों में बनाई जाएंगी नई टाउनशिप
योगी सरकार ने इस बार के बजट में राजधानी लखनऊ, आगरा, मेरठ में नई टाउनशिप बनाने का एलान किया. इसके साथ ही बुलंदशहर में औद्योगिक योजना लांच की गई. योगी सरकार ने नई टाउनशिप के लिए बजट में 3500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. राज्य सरकार ने आवास एवं शहरी नियोजन हेतु 7,705 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित की है.
बुलंदशहर में पहली बार औद्योगिक योजना लांच
योगी सरकार के इस बजट में मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण और नये शहर प्रोत्साहन योजना हेतु 3,500 करोड़ रूपये की व्यवस्था की है. इस योजना के तहत मेरठ में 35 साल, आगरा में 33 साल, लखनऊ में 22 साल बाद नई आवासीय योजना और बुन्दलशहर में पहली बार औद्योगिक योजना लांच करने का एलान किया. इसके साथ ही काशी-विन्ध्य क्षेत्र क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के गठन का एलान किया.
जिसके तहत समाहित जनपदों जौनपुर, चन्दौली, गाजीपुर, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र का समेकित नियोजित विकास संभव हो सकेगा. वित्त मंत्री ने कहा कि प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्र क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण का गठन भी प्रक्रियाधीन है. वित्त मंत्री ने कहा कि, रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के तहत दिल्ली-गाजियाबाद- मेरठ नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है. वहीं लखनऊ विकास क्षेत्र तथा प्रदेश के अन्य सभी विकास प्राधिकरणों के विकास योजना के अन्तर्गत विभिन्न अवसंरचना कार्यों हेतु 800 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गई है.
मथुरा-वृंदावन और कानपुर के लिए 750 का बजट
वहीं मेरठ, मथुरा-वृन्दावन एवं कानपुर विकास प्राधिकरण के अन्तर्गत अवस्थापना सुविधाओं के विकास की नई योजनाओं के लिए 750 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गई है. नई योजना-सिटी इकोनॉमिक रीजन के लिए 100 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है. जबकि अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए 100 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गई है. वित्त मंत्री ने कहा कि, लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का निर्माण किया गया है, जिसका लोकार्पण पीएम मोदी ने दिसंबर में किया. राष्ट्र प्रेरणा स्थल के प्रबन्धन, संचालन, सुरक्षा एवं अनुरक्षण कोष हेतु कॉर्पस फण्ड के लिए 50 करोड़ रूपये की इंतजाम किया गया है.
ये भी पढ़ें: UP Budget 2026: यूपी में बिछेगा सड़कों और फ्लाईओवर का जाल, 34 हजार करोड़ से ज्यादा का मिला बजट
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us