UP Budget 2026: यूपी में बिछेगा सड़कों और फ्लाईओवर का जाल, 34 हजार करोड़ से ज्यादा का मिला बजट

UP Budget 2026: योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट बुधवार को पेश किया गया. इस बार बजट में राज्य में सड़कों, पुलों और फ्लाईओवर के निर्माण के लिए भारी भरकम बजट दिया गया है.

UP Budget 2026: योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट बुधवार को पेश किया गया. इस बार बजट में राज्य में सड़कों, पुलों और फ्लाईओवर के निर्माण के लिए भारी भरकम बजट दिया गया है.

author-image
Suhel Khan
New Update
UP Budget 2026 Road highway

यूपी में बिछेगा सड़कों और फ्लाईओवर का जाल Photograph: (X@myogiadityanath/Freepik)

UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुधवार को विधानसभा में बजट पेश किया. ये योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है. क्योंकि अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में योगी सरकार अगले साल अंतरिम बजट पेश करेगी. चुनाव साल में योगी सरकार ने राज्य में सड़कों और फ्लाईओवर का जाल बिछाने के लिए 34 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट में इंतजाम किया है. बता दें कि राज्य में हाइवे और एक्सप्रेसवे का तेजी से निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही लोगों की सुविधा के लिए लगातार नए पुल और फ्लाईओवर भी बनाए जा रहे हैं. इस दिशा में योगी सरकार ने बजट में भी ध्यान दिया है.

Advertisment

सड़क-फ्लाईओवर के लिए 34000 करोड़ से ज्यादा का बजट

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कई बड़े एलान किए. जिसमें सड़कों और फ्लाईओवर के लिए बड़े बजट का एलान किया है. वित्त मंत्री ने कहा कि, सड़कों एवं सेतुओं के निर्माण, चौड़ीकरण और अनुरक्षण हेतु बजट में 34,468 करोड़ रूपये की व्यवस्था की जा रही है. प्रदेश में नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर के विकास के लिए मार्गों के चौडीकरण, सुदृढ़ीकरण, निर्माण के लिए 400 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है.

पुलों के निर्माण के लिए 4800 करोड़ का बजट

वित्त मंत्री ने कहा कि इसके साथ ही राज्य में सेतु यानी पुल निर्माण के लिए 4,808 करोड़ रूपये का बजट दिया गया है. जबकि रेल उपरिगामी, अधोगामी सेतुओं के निर्माण के लिए 1,700 करोड़ रूपये के बजट की व्यवस्था की गई है. वहीं राज्य, प्रमुख, अन्य जिला मार्गों के चौड़ीकरण या सुदृढ़ीकरण के लिए बजट में 3,700 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गई है.

इसके साथ ही राज्य सड़क निधि से सड़कों के अनुरक्षण के लिए योगी सरकार ने इस बार बजट में 3,000 करोड़ रूपये तथा सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण के लिए 3,000 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है.

शहरी क्षेत्रों में बाईपास और रिंगरोड के लिए मिला इतना बजट

जबकि शहरवासियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए शहरों के बाईपास और रिंगरोड तथा चौराहों पर फ्लाईओवर आदि के निर्माण के लिए 1,500 करोड़ रूपये का बजट दिया गया है. जबकि औद्योगिक, लॉजिस्टिक पार्कों के  लिए मार्गों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और निर्माण के लिए 1,000 करोड़ रूपये का बजट आवंटित किया गया है.

ये भी पढ़ें: UP Budget 2026: मेधावी छात्राओं के लिए योगी सरकार का तोहफा, गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे इतने रुपये

UP Budget 2026
Advertisment