'मेडिकल जांच में यौन उत्पीड़न की हुई पुष्टि', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद में आशुतोष ब्रह्मचारी ने किया दावा

Swami Avimukteshwaranand Case: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने एक बार फिर से बड़ा दावा किया है. आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा है कि नाबालिग बच्चों के मेडिकल में यौन शोषण की पुष्टि हुई है.

Swami Avimukteshwaranand Case: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने एक बार फिर से बड़ा दावा किया है. आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा है कि नाबालिग बच्चों के मेडिकल में यौन शोषण की पुष्टि हुई है.

author-image
Suhel Khan
New Update
Swami Awimukteshwaranand and Ashutosh Bramhchari

आशुतोष ब्रह्मचारी का स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर बड़ा दावा Photograph: (ANI)

Swami Avimukteshwaranand Case: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेशवरानंद सरस्वती पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि नाबालिग बच्चों के मेडिकल में यौन शोषण की पुष्टि हुई है. आशुतोष ब्रह्मचारी ने ये भी कहा है कि पीड़ित नाबालिग बच्चों ने अपने बयान में एक अन्य आरोपी अरविन्द का भी नाम लिया है.

Advertisment

उन्होंने कहा कि अरविंद उनके आश्रम से जुड़ा है और वह अविमुक्तेशवरानंद का गुरु भाई है. आशुतोष ब्रह्मचारी ने आगे कहा कि वह मुकुंदानंद का भी सहयोगी है. उन्होंने कहा कि जब जब बच्चों को आश्रम में पेश किया जाता था तो अरविंद उसमें भी मदद करता था. यही नहीं आशुतोष ब्रह्मचारी ने आज शाम (25 फरवरी) तक इस मामले में कुछ और नामों का खुलासा करने का भी एलान किया है.

'हमारे पास उनके खिलाफ ठोस सबूत'

आशुतोष ब्रह्मचारी का कहना है कि हमारे पर उनके खिलाफ ठोस सबूत हैं जिससे निश्चित रूप से कोर्ट में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंदर को सजा मिलेगी. उन्होंने कहा है कि पुलिस की भी जांच चल रही है और उससे वे पूरी तरह से संतुष्ट हैं. आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि, विवेचना सही दिशा में आगे बढ़ रही है. वह दिन दूर नहीं जब षड्यंत्र खत्म होगा और कलयुग का अंत होगा. आशुतोष ब्रह्मचारी ने ये भी दावा किया कि पीड़ितों की संख्या 20 के करीब है.

किसी भी पुलिस से करा लें जांच- आशुतोष ब्रह्मचारी

इस बीच स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने यूपी पुलिस की जांच पर भरोसा न होने और किसी दूसरी राज्य की पुलिस से जांच की मांग की है. जिसे लेकर आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि, वह चाहे कांग्रेस शासित प्रदेश की पुलिस से जांच करा लें या फिर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ मानी जाने वाली स्कॉटलैंड की पुलिस से जांच करा लें, लेकिन जिस तरह के साक्ष्य उनके खिलाफ मौजूद हैं उन्हें हर हाल में सजा होगी. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाने वाले बच्चों के उनके आश्रम के न होने के सवाल पर कहा कि वह झूठ बोल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'गिरफ्तारी का विरोध नहीं करेंगे हम', प्रयागराज पुलिस के वाराणसी पहुंचने पर बोले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि जहां तक पुलिस अधिकारी का सवाल है तो 2017 में समाजवादी पार्टी की सरकार में उन्हें उसी अधिकारी ने जेल भेजा था. और उस मुकदमे में वह कोर्ट से बरी हो चुके हैं. आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि अगर वह मेरा अधिकारी होता तो मुझे माघ मेले में सुरक्षा मिल जाती. उन्होंने कहा कि जिस मुकदमे को दर्ज कराने के लिए मुझे कोर्ट जाना पड़ा. वह मुकदमा झूंसी पुलिस पहले ही दर्ज कर लेती.

ये भी पढ़ें: 'जात पात हटने पर सनातनी मुसलमान बन जाएंगे'...शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का व‍िवाद‍ित बयान

Swami Avimukteshwaranand
Advertisment