/newsnation/media/media_files/2026/01/30/swami-avimukteshwaranand-2026-01-30-10-05-48.jpg)
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद Photograph: (Social Media)
Swami Avimukteshwaranand: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. अविमुक्तेश्वरानंदर के खिलाफ बच्चों से यौन शोषण के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि जांच के लिए प्रयागराज पुलिस की एक टीम वाराणसी जा रही है. जहां स्वामी अविमुक्तेश्वरानंदर से पूछताछ की जा सकती है और जरूरत पड़ी तो उन्हें गिरफ्तारी भी किया जा सकता है.
गिरफ्तारी रोकने के लिए हाईकोर्ट जा सकते हैं शंकराचार्य
वहीं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सोमवार सुबह अपने वकीलों से बात की और केस को लेकर सुझाव लिया. ऐसा माना जा रहा है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंदर अपनी गिरफ्तारी पर रोक के लिए हाईकोर्ट जा सकते हैं. वकीलों से बातचीत के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह कहीं भाग नहीं रहे हैं. इसलिए गिरफ्तारी का सवाल नहीं उठता. उन्होंने कहा कि अगर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती है तो वे पुलिस का कोई विरोध नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि वे जांच में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे और सच्चाई सामने आएगी.
रविवार को माघ मेला क्षेत्र में पहुंची थी पुलिस
वहीं इससे पहले रविवार को पुलिस प्रयागराज स्थित माघ मेला क्षेत्र पहुंची थी. इस दौरान पुलिस के साथ आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज भी थे. जिन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. बता दें कि आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने ही माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों के साथ यौन शोषण का आरोप लगाया है. माघ मेला क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस ने उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां शंकराचार्य का शिविर लगा था. इस दौरान पुलिस ने शिविर के प्रवेश-निकास मार्ग, पीछे के रास्ते और आसपास के इलाके का नक्शा भी तैयार किया.
जानें क्या है पूरा मामला?
बता दें कि आशुतोष महाराज ने प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में दो बच्चों को पेश किया और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर गंभीर आरोप लगाए थे. उसके के बाद कोर्ट ने कैमरे के सामने बच्चों के बयान दर्ज कराए. कोर्ट के आदेश पर शनिवार देर रात झूंसी थाने में शंकराचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई. इस मामले में अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद के अलावा दो-तीन अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है.
पुलिस के वाराणसी आने पर क्या बोले शंकराचार्य?
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रयागराज पुलिस के वाराणसी आने के सवाल पर कहा कि जो भी आएंगे, उनका स्वागत है. अगर कोई जांच की जा रही है तो उसमें हम पूरा सहयोग करेंगे. उन्होंने कहा कि पुलिस को किसी मामले के निस्तारण में जितनी रुचि है, उससे ज्यादा रुचि हमें भी है, जिससे जो कलंक लगाया गया है, उसका जल्द निस्तारण हो जाए.
ये भी पढ़ें: 'जात पात हटने पर सनातनी मुसलमान बन जाएंगे'...शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का विवादित बयान
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us