UP Road Accident: सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा, SUV ने बाइक को मारी टक्कर; मामा-भांजे की मौत

UP Road Accident: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लिंक रोड पर दर्दनाक हादसा. एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत, चालक फरार.

UP Road Accident: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लिंक रोड पर दर्दनाक हादसा. एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत, चालक फरार.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
road accident news

सांकेतिक तस्वीर

UP News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मामा और भांजे की मौत हो गई. यह हादसा जयसिंहपुर क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिंक रोड पर कालीगंज अंडरपास के पास अपराह्न करीब 3 बजे हुआ. हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है.

Advertisment

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, जयसिंहपुर के देवपरापार गांव निवासी अमित (22) अपने भांजे रघुवीर (20) के साथ बाइक से गोशैसिंहपुर बाजार गए थे. रघुवीर गोसाईगंज थाना क्षेत्र के इटकौली गांव का रहने वाला था. दोनों बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे थे. बाइक अमित चला रहे थे. जब दोनों कालीगंज अंडरपास के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक एसयूवी (फॉर्च्यूनर) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित और रघुवीर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

मौके से चालक फरार

हादसे के बाद एसयूवी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को विरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

दुर्घटना की सूचना मिलते ही जयसिंहपुर क्षेत्राधिकारी आरके चतुर्वेदी और कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है.

नहीं पहना था हेलमेट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने हुए थे. बताया जा रहा है कि अमित और रघुवीर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. अमित अपने परिवार में सबसे छोटे थे, जबकि रघुवीर तीन भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर पर थे. रघुवीर पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी.

ड्राइवर की तलाश में पुलिस

पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय एसयूवी की नंबर प्लेट मौके पर गिर गई थी. उसी के आधार पर वाहन और चालक की तलाश की जा रही है. क्षेत्राधिकारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी.

यह भी पढ़ें: UP News: मथुरा में बस से उतरे लोगों को कंटेनर ने रौंदा, छह लोगों की मौके पर ही मौत; ऐसे हुआ हादसा

UP
Advertisment