/newsnation/media/media_files/2025/07/31/police-file-2025-07-31-09-29-41.png)
File Photo: (AI)
UP News: उत्तर प्रदेश में सुबह-सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई. एक व्यक्ति हादसे में घायल भी हो गया था. घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा की है. जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह कुछ लोग यमुना एक्सप्रेस-वे पर फ्रेश होने के लिए बस से उतरे थे. इसी दौरान, एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उन लोगों को कुचल दिया.
मामले में मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि बस दिल्ली के नांगलोई से कानपुर के रसूलाबाद जा रही थी. इसी दौरान, मथुरा से गुजरते वक्त यमुना एक्सप्रेस-वे पर कुछ यात्रियों ने बस ड्राइवर से फ्रेश होने के लिए गाड़ी रोकने के लिए कहा. ड्राइवर ने गाड़ी को ग्रीन जोन में रोकने की बजाए बीच रास्ते में ही बस रोक दी. यात्री बस से नीचे उतरकर लघुशंका के लिए जा ही रहे थे कि तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले बस को टक्कर मारी और फिर नीचे उतरे यात्रियों को रौंद दिया.
मतृकों की पहचान हो गई है. उनकी जानकारी निम्न हैं-
- औरैया के सरवा कटरा निवासी सोनू
- बस्ती के अलेवल निवासी देवेश
- कन्नौज के गणेश का पुरवा निवासी अस्लम
- दिल्ली के प्रेम नगर निवासी संतोष
दो मृतकों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. हादसे में कुछ लोगों ने मौके पर ही अपनी जान गंवा दी. वहीं औरैया के बेला के रहने वाले अमर दुबे हादसे में घायल हो घए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
हादसे के वक्त नहीं था कोहरा
हादसे के तुरंत बाद मौक पर भीड़ इकट्ठा हो गई. उनमें से किसी ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी, जिसमें बाद पुलिस अमला भी मौक पर पहुंच गया. मामले में इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि हादसे के वक्त कोहरा नहीं था. केस दर्ज कर लिया गया है. जांच की जा रही है. मृतकों के परिजनों को सूचना देने के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा. घायल का इलाज हो रहा है. कुमार ने कहा कि यातायात हादसे के वजह से कुछ देर के लिए बाधित हो गया था लेकिन राहत कार्य शुरू करवाकर आवागमन सुचारू करवा दिया गया था.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us