रायबरेली में गंगा एक्प्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने आठ लोगों को कुचला, 4 की मौत

UP Road Accident: पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार के कारण हुई. वाहन को जब्त कर लिया गया है. चालक की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

UP Road Accident: पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार के कारण हुई. वाहन को जब्त कर लिया गया है. चालक की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

author-image
Mohit Saxena
New Update
Chittoor Bus Accident

UP Road Accident: रायबरेली जिले में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने आठ लोगों को टक्कर मार दी. इसमें चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने जानकारी दी कि यह हादसा जगतपुर पुलिस थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर जनौली गांव के करीब हुआ. यहां पर एक आयोजन हुआ था. इसके बाद लोग अपने घरों की ओर लौट रहे थे. 

Advertisment

पुलिस के मुताबिक ये लोग एक्सप्रेसवे से होकर गुजर रहे थे. तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. पुलिस ने बताया कि हिमांशी (23) और शालिनी (22) नाम की दो लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया. तब तक रश्मी (14) और आसमा (22) की की मौत हो चुकी थी. 

कार छोड़ मौके से फरार चालक

पुलिस के अनुसार, हादसे में रिया पटेल (14), प्रिया पटेल (12), साधना (नौ), मीना (22) और रेशमा (14) घायल हो गए. इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया. उसे पकड़ने का प्रयास हो रहा है. 

चालक को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी हर्षिता माथुर घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे. उन्होंने अस्पताल को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार की वजह से हुई. इस हादसे में चार की मौत और चार घायल बताए गए हैं. चालक को गिरफ्तार करने की कोशिश हो रही है. 

घायलों का चल रहा इलाज

पुलिस ने बताया कि जगतपुर थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ. इस दौरान कुछ युवतियां पैदल गंगा एक्सप्रेसवे पर जा रही थीं. इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. इस घटना में चार की मौत हो गई. घायलों का जिला अस्पताल और सीएचसी में इलाज जारी है. 

ये भी पढ़ें: Surajkund Swing Accident: झूला संचालक समेत एक कर्मचारी गिरफ्तार, CM सैनी ने दिए सख्त निर्देश

Raebareli Accident
Advertisment