Surajkund Swing Accident: झूला संचालक समेत एक कर्मचारी गिरफ्तार, CM सैनी ने दिए सख्त निर्देश

Surajkund Swing Accident: यह घटना फरीदाबाद के सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में शनिवार शाम करीब 6.15 बजे घटी. इस दौरान करीब 26 लोग झूले पर सवार थे.

Surajkund Swing Accident: यह घटना फरीदाबाद के सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में शनिवार शाम करीब 6.15 बजे घटी. इस दौरान करीब 26 लोग झूले पर सवार थे.

author-image
Mohit Saxena
New Update
Surajkund mela accident

Surajkund mela accident

Surajkund Swing Accident: फरीदाबाद के सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में शनिवार को विशालकाय झूला टूट कर गिरने से एक की मौत और कई घायल हो गए. इस घटना के बाद रविवार को झूले के संचालक और एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस घटना में 12 लोग घायल हैं. यह हादसा शनिवार शाम  को करीब 6.15 बजे सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में हुआ. इसमें करीब 26 लोग झूले पर सवार थे. इस दौरान एक तरफ झुका और फिर गिर गया.

Advertisment

इस बीच हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं. रविवार को अ​धिकारियों को निर्देश दिया कि वे तय करें कि ऐसी दुर्घटना दोबारा न हो. इसके साथ ही मेले और अन्य सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए. 

घायल हर शख्स को 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता

सैनी ने कहा कि झूले के गिरने से हुई मौतें और घायल होना दुखद है. उन्होंने कहा कि  इसके कारणों का पता लगाने की जांच के आदेश दिए गए हैं. हरियाणा के सीएम ने   राज्य सरकार की ओर से गंभीर रूप में घायल हर शख्स को 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया है. सैनी ने इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन वक्त में उनके परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है. 

बहादुर इंस्पेक्टर के लिए 1 करोड़ रुपये

हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने शनिवार को बहादुर इंस्पेक्टर के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे का ऐलान किया था. वहीं उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी का आश्वासन दिया. डीजीपी ने कहा कि प्रसाद को शहीद का दर्जा दिया जाएगा. गौरतलब है कि इस हादसे के बाद पुलिस ने पहले ही झूले के संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. सूरजकुंड पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 105 के तहत केस दर्ज किया गया.

लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है

फरीदाबाद पुलिस के एक प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि "घटना की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल ने दो आरोपियों को पकड़ा है. इसमें से एक हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले का निवासी मोहम्मद शाकिर है. ये विशाल झूले का संचालन करने वाला हिमाचल फन केयर का मालिक है. वहीं दूसरा उत्तर प्रदेश के मेरठ का नितेश, जो शाकिर के अंडर काम करता था. उन्होंने आगे जानकारी दी कि अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है.मृतक इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद (58) फंसे हुए लोगों को बचाने के प्रयास में शहीद हो गए.  पुलिस ने जानकारी दी कि पोस्टमार्टम के बाद रविवार को उनका शव परिवार को सौंप दिया गया. सभी घायलों का दो अस्पतालों में इलाज जारी है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. 

Faridabad Surajkund Mela
Advertisment