Rojgar Mela 2026: यूपी के 20 शहरों में युवाओं के लिए लगेगा रोजगार मेला, 98 हजार नौकरियों का बड़ा मौका

Rojgar Mela 2026: उत्‍तर प्रदेश में नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है. 10वीं, 12वीं, आईटीआई, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट उम्‍मीदवारों के लिए कुल 20 शहरों में रोजगार मेला लगने जा रहा है.

Rojgar Mela 2026: उत्‍तर प्रदेश में नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है. 10वीं, 12वीं, आईटीआई, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट उम्‍मीदवारों के लिए कुल 20 शहरों में रोजगार मेला लगने जा रहा है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
cm yogi up rojgar mela

योगी सरकार

Rojgar Mela 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी और प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा मौका है. राज्य सरकार ने फरवरी 2026 में कई जिलों में 20 से ज्यादा रोजगार मेलों का आयोजन किया है. ये मेले 20 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक चलेंगे. इन मेलों में कुल 98,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती होने वाली है. 10वीं, 12वीं, आईटीआई, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट करने वाले फ्रेशर्स और अनुभवी दोनों तरह के उम्मीदवार इन मेलों में जा सकते हैं. अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां सीधे इंटरव्‍यू के जरिए से उनका सेलेक्‍शन करेंगी.

Advertisment

रोजगार मेले का मकसद 

ये रोजगार मेला इसलिए लगाया जा रहा है ताकि युवाओं को एक जगह पर कई कंपनियों में प्लेसमेंट का मौका मिले. यहां पर अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां आएंगी. इस तरह से अपनी जरूरत के अनुसार उम्मीदवार चुने जाएंगे. इससे उम्मीदवारों को बार-बार अलग-अलग जगह जाने की जरूरत नहीं होने वाली है. इसके साथ ये मेले फ्रेशर  और एक्सपीरियंस्ड दोनों के लिए बड़ा मौका है. 

रोजगार मेले में किन बातों का रखें ख्याल 

– सभी एजुकेशनल सर्टिफिकेट्स और मार्कशीट्स की ओरिजिनल के साथ फोटोकॉपी को साथ रखें.
– आधार कार्ड और पैन कार्ड का होने बेहद जरूरी है. 
– 2-3 पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी. 
– अगर चयन होता है तो इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है. 
– अधिक जानकारी के लिए रोजगार संगम की ऑफिशियल वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर इसे  चेक करें.

ये भी पढ़ें: CM योगी का सिंगापुर और जापान का दौरा, भगवा पहनकर विदेश जाने को लेकर चर्चा

UP News CM Yogi
Advertisment