CM योगी का सिंगापुर और जापान का दौरा, भगवा पहनकर विदेश जाने को लेकर चर्चा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी को सिंगापुर दौरे पर हैं. इसके बाद जापान पहुंचेंगे. इस यात्रा में उनके पहनावे को लेकर चर्चा हो रही है. सीएम योगी भगवा पहनकर विदेश जाने वाले हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी को सिंगापुर दौरे पर हैं. इसके बाद जापान पहुंचेंगे. इस यात्रा में उनके पहनावे को लेकर चर्चा हो रही है. सीएम योगी भगवा पहनकर विदेश जाने वाले हैं.

author-image
Mohit Saxena
New Update
CM Yogi budget session

सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के आने वाले सिंगापुर और जापान दौरे को लेकर चर्चा तेज हो गई है. यह चर्चा उनकी वेशभूषा पर हो रही है. ऐसा बताया जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ विदेश यात्रा के दौरान भी भगवा वस्त्र में नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट के अनुसार, सीएम योगी 22 फरवरी को सिंगापुर के लिए रवाना होने  वाले हैं. इसके बाद वे जापान के दौर पर होंगे. इस यात्रा में पहली बार किसी संवैधानिक पद पर बैठे शख्स के भगवा पहनकर विदेश जाने की बात सामने आई है. इससे राजनीतिक गलियारे में चर्चा जारी है. 

Advertisment

पारंपरिक सैंडल की जगह शूज पहनेंगे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी जापान यात्रा के दौरान पारंपरिक सैंडल की जगह शूज पहनेंगे. ऐसा कहा जा रहा है कि उनका यह दौरा पूरी तरह औपचारिक कार्यक्रमों और बैठकों से संबंधित रहेगा. मगर पहनावे को लेकर काफी लोगों में दिलचस्पी देखने को मिल रही है. 

टोक्यो में हनुमान मंदिर भी जाएंगे CM 

जापान में सीएम योगी आदित्यनाथ टोक्यो से करीब 45 से 50 किलोमीटर दूर मौजूद हनुमान मंदिर जाने वाले हैं. मंदिर दर्शन को लेकर चर्चा हो रही है. सीएम योगी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. विदेश यात्रा में वे सिंगापुर और जापान कई कार्यक्रमों में भाग लेने वाले हैं. सीएम योगी के भगवा पहनावे के साथ पैरों में शूज और जापान के हनुमान मंदिर जाने की खबरों ने दौरे को और अधिक चर्चित बना दिया है. 

UP News CM Yogi
Advertisment