/newsnation/media/post_attachments/images/2019/10/26/randeep-surjewala-new-50.jpg)
रणदीप सुरजेवाला( Photo Credit : फाइल फोटो)
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी गैंग्स्टर विकास दुबे की मौत पर सवाल खड़े किए हैं और कहा है कि कई लोगों ने पहले ही ये आशंका जताई थी. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'विकास दुबे मारा गया लेकिन अनेकों सवाल छूट गए. उन्होंने पूछा, ' 1. अगर उसे भागना ही था, तो उज्जैन में सरेंडर ही क्यों किया? 2. उस अपराधी के पास क्या राज थे जो सत्ता-शासन से गठजोड़ को उजागर करते?
3. पिछले 10 दिनों की कॉल डिटेल्ज़ जारी क्यों नहीं?'
यह भी पढ़ें: विकास दुबे की मौत पर प्रियंका गांधी ने उठाया सवाल, पूछा- अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या?
#VikasDubey एंकाउंटर में मारा गया।
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) July 10, 2020
कई लोगों ने पहले ही ये आशंका जताई थी।
पर अनेकों सवाल छूट गए-
1. अगर उसे भागना ही था, तो उज्जैन में सरेंडर ही क्यों किया?
2. उस अपराधी के पास क्या राज थे जो सत्ता-शासन से गठजोड़ को उजागर करते?
3. पिछले 10 दिनों की कॉल डिटेल्ज़ जारी क्यों नहीं? pic.twitter.com/B87UqYiqPf
बता दें, इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी विकास दुबे की मौत पर सवाल खड़े कर चुके हैं. प्रियंका गांधी वाड्रा ने सवाल उठाया है कि अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या?
वहीं दूसरी तरफ विकास दुबे (Vikas Dubey) के एनकाउंटर पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए हैं. दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने कहा कि विकास दुबे का किन-किन राजनीतिक लोगों से पुलिस और अन्य शासकीय अधिकारी से संपर्क था, अब उसका खुलासा नहीं हो पाएगा.
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में विकास दुबे मामले को लेकर याचिका दायर, UP पुलिस की भूमिका की जांच की मांग
कानपुर में एसटीएफ से मुठभेड़ के दौरान विकास दुबे के मारे जाने के करीब एक घंटे बाद ही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके कहा, 'जिसका शक था वह हो गया. विकास दुबे का किन किन राजनीतिक लोगों से, पुलिस व अन्य शासकीय अधिकारियों से उसका संपर्क था, अब उजागर नहीं हो पाएगा. पिछले 3-4 दिनों में विकास दुबे के 2 अन्य साथियों का भी एनकाउंटर हुआ है लेकिन तीनों एनकाउंटर का पैटर्न एक समान क्यों है?'