यमुना सिटी में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की नींव, पीएम मोदी ने वर्चुअली किया शिलान्यास; 3706 करोड़ के निवेश से यूपी बनेगा टेक हब

उत्तर प्रदेश के यमुना सिटी में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला रखी गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली शिलान्यास किया. 3,706 करोड़ के इस प्रोजेक्ट से रोजगार बढ़ेगा और यूपी टेक्नोलॉजी हब के रूप में उभरेगा.

उत्तर प्रदेश के यमुना सिटी में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला रखी गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली शिलान्यास किया. 3,706 करोड़ के इस प्रोजेक्ट से रोजगार बढ़ेगा और यूपी टेक्नोलॉजी हब के रूप में उभरेगा.

author-image
Deepak Kumar
New Update
UP-first-semiconductor

उत्तर प्रदेश के लिए आज यानी 21 फरवरी 2026 का दिन ऐतिहासिक बन गया. जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बाद अब यमुना सिटी (यीडा) के सेक्टर-28 में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला रखी गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से वर्चुअली जुड़कर रिमोट के जरिए इस बड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया. कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद रहे और भूमि पूजन किया.

Advertisment

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में क्या कहा?

करीब 3,706 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाला यह प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 20वीं सदी में ताकत तेल के पास थी, लेकिन 21वीं सदी में असली ताकत छोटी-सी चिप में है. उन्होंने कहा कि जब ‘मेक इन इंडिया’ की शुरुआत हुई थी, तब कुछ लोगों ने सवाल उठाए थे, लेकिन आज यह दुनिया में भारत की पहचान बन चुका है. उन्होंने भरोसा जताया कि भारत जो ठान लेता है, उसे पूरा करके दिखाता है.

इस सेमीकंडक्टर यूनिट से राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां ऐसी फैक्ट्री लगती है, वहां सिर्फ एक उद्योग नहीं आता, बल्कि पूरा टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम विकसित होता है. डिजाइन सेंटर खुलते हैं, स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिलता है और युवाओं को नई दिशा मिलती है. इससे उत्तर प्रदेश ‘टेक्नोलॉजी पावरहाउस’ के रूप में उभर सकता है.

फॉक्सकॉन और HCL की साझेदारी

यह यूनिट ताइवान की कंपनी Foxconn और भारत की HCL Technologies के संयुक्त प्रयास से बनाई जा रही है. यह प्लांट चिप की पैकेजिंग और टेस्टिंग (OSAT) का काम करेगा. कार्यक्रम में कई विश्वविद्यालयों के छात्र भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस ऐतिहासिक पल को देखा. मुख्यमंत्री योगी ने इससे पहले मेरठ में तैयारियों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. कुल मिलाकर यह प्रोजेक्ट यूपी के विकास को नई रफ्तार देने वाला माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- UP News: सीएम योगी का किसानों को तोहफा, 2.50 लाख से ज्यादा के खातों में भेजे 460 करोड़ रुपये

PM modi Yogi Adityanath Uttar Pradesh
Advertisment