UP News: सीएम योगी का किसानों को तोहफा, 2.50 लाख से ज्यादा के खातों में भेजे 460 करोड़ रुपये

UP News: सीएम योगी ने शनिवार को राज्य के किसानों और उनके परिजनों के खातों में 460 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. ये धनराशि 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत दी गई.

UP News: सीएम योगी ने शनिवार को राज्य के किसानों और उनके परिजनों के खातों में 460 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. ये धनराशि 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत दी गई.

author-image
Suhel Khan
New Update
CM yogi adityanath sends 460 crore

सीएम योगी का किसानों को तोहफा Photograph: (ANI)

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य के किसानों बड़ा तोहफा दिया. दरअसल, सीएम ने यूपी के ढाई लाख से ज्यादा किसानों के खातों में 460 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. सीएम योगी ने 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' के तहत 2.51 लाख किसानों के खाते में 285 करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति राशि भेजी. साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 3500 लाभार्थी परिवारों को 175 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई. बता दें कि सीएम योगी के इस कदम से किसानों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी. जो खेती-किसानी के दौरान होने वाले जोखिमों को कम करने में भी सरकार की प्रतिबद्धता को भी दिखाता है.

Advertisment

किसानों को दी गई 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि

सीएम योगी ने एक कार्यक्रम के दौरान शनिवार को 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं जैसे- बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और सूखे से होने वाले नुकसान से किसानों को बचाना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत राज्य के 2.51 लाख किसानों के खातों में 285 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई है तो उनकी फसलों के नुकसान की भरपाई करेगी. सीएम योगी ने आगे कहा कि अब किसानों को मुआवजे के लिए सरकार कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. टेक्नोलॉजी के माध्यम से पैसा सीधे उनके खातों में पहुंच रहा है.

मदद के लिए खड़ी है सरकार- सीएम योगी

सीएम ने कहा कि, आपदा खतरनाक होती है. इंसान की कमी कोई पूरा नहीं कर सकता. लेकिन सरकार मदद के लिए खड़ी है. उन्होंने कहा कि, अन्नदाता किसानों को सरकार योजना से जोड़ रही है, सरकार हमेशा सहयोग करने को तैयार रहेगी. सीएम ने कहा कि पहले प्रदेश में आपदा आती थी तो सालों तक उनकी कोई खबर लेने वाला नहीं होता था, मुआवजा तो दूर की बात थी. उन्होंने कहा कि, 2015-16 में किसानों के खाते में 2 से चार रुपये जाते दिखते थे, लेकिन सरकार बदलने के बाद हमने कार्यवाही शुरू की और आपदा के दौरान 24 घंटे पीड़ित को सहायता राशि देने की कार्यवाही हो रही है.

ये भी पढ़ें: लखनऊ को मिल सकती है एक और फ्लाईओवर की सौगात, LDA ने शुरू की तैयारी

हादसे के पीड़ित परिवारों को दी गई इतनी राशि

इसके साथ ही सीएम योगी ने किसानों की सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 'मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना' के तहत 175 करोड़ रुपये 3,500 लाभार्थी परिवारों को खातों में ट्रांसफर किए. ये राशि उन किसानों के खातों में भेजी गई जिन्होंने किसी दुर्घटना में अपने परिवार के मुखिया या किसान को खो दिया. सीएम योगी ने कहा कि किसान समाज की रीढ़ है और किसी भी अनहोनी की स्थिति में सरकार उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है. इस योजना के तहत पीड़ित परिवार को औसतन 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है.

ये भी पढ़ें: UP News: यूपी वालों को होली पर आने-जाने में नहीं होगी परेशानी, इन शहरों से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

UP News
Advertisment