/newsnation/media/media_files/2026/02/19/holi-special-train-for-up-2026-02-19-13-11-03.jpg)
यूपी में होली पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें Photograph: (X@myogiadityanath/Social Media)
UP News: इस बार यूपी वालों को होली के मौके पर अपने घर आने या जाने में कोई परेशानी नहीं होगी. क्योंकि भारतीय रेलवे होली पर कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है. त्योहारी सीजन के लिए रेलवे ने अप-डाउन की आठ और होली स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी की है. ये ट्रेनें बरेली से होकर गुजरेंगी. इसके अलावा जिन ट्रेनों का संचालन सर्दियों के समय कोहरे के चलते बंद थी उन्हें भी शुरू किया जाएगा. इसके साथ जिन ट्रेनों के फेरे कम किए गए थे वे ट्रेनें भी 19 फरवरी से नियमित चलेंगी. जिनमें त्रिवेणी जैसी ट्रेनें शामिल हैं.
होली पर यूपी में चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें
होली के अवसर पर रेलवे उत्तर प्रदेश में कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है. इन ट्रेनों में 04731- 04732 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर भी शामिलहै. जो 1 से 31 मार्च तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को चलेगी. इसके अलावा गाड़ी संख्या 04829-04830-जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर का संचालन 5, 6, 12, 13, 19, 20, 26, 27 मार्च गुरुवार और शुक्रवार को किया जाएगा. जबकि ट्रेन संख्या 04729-04730-श्रीगंगानगर-गोरखपुर-श्रीगंगानगर 26 फरवरी से 27 मार्च तक गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी. जबकि गाड़ी संख्या 09609-09610- उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुरसिटी 3 मार्च से एक अप्रैल तक मंगलवार और बुधवार को चलाई जाएगी.
यूपी और बिहार के लिए चलेंगी ये ट्रेनें
1. ट्रेन संख्या- 04022-04021 नई दिल्ली-गोरखपुर-नई दिल्ली, 20, 21, 27, 28 फरवरी, 6 और 7 मार्च को चलेगी.
2. गाड़ी संख्या- 04010-04009 दिल्ली-सीतामढ़ी-दिल्ली का संचालन 26 फरवरी से 6 मार्च तक गुरुवार-शुक्रवार को होगा.
3. ट्रेन संख्या- 04014-04013 आनंदविहार टर्मिनल-लौकहा बाजार 27 फरवरी से 7 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी.
4. गाड़ी संख्या- 04203/04204 लखनऊ-नई दिल्ली के बीच संचालन 23 फरवरी से दो मार्च तक किया जाएगा.
5. ट्रेन नंबर- 04213-04214 अयोध्या कैंट-आनंदविहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट का संचालन 24, 25,26,27 फरवरी, 1, 2, 3,4, 5, 6 मार्च को होगा.
6. गाड़ी संख्या- 04227-04228 वाराणसी-चंडीगढ़-वाराणसी 21 फरवरी से एक मार्च तक शनिवार-रविवार को चलाई जाएगी.
7. ट्रेन नंबर- 04504-04603 श्रीमाता वैष्णो देवी धाम-वाराणसी-श्रीमाता वैष्णो देवी धाम का संचालन 22, 24, 26, 28 फरवरी, 2,4,6, 8 मार्च को होगा.
8. गाड़ी संख्या- 04514-04513 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ 26, 27 फरवरी और 5 और 6 मार्च गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी.
9. वहीं ट्रेन संख्या- 05005-05006 बढ़नी-अमृतसर-बढ़नी स्पेशल का संचालन 4 से 26 मार्च तक बुधवार-गुरुवार को किया जाएगा.
लखनऊ होकर गुजरेंगी ये ट्रेनें
वहीं उत्तर रेलवे सुल्तानपुर से एलटीटी, जबकि पूर्वोत्तर रेलवे जोधपुर से गोरखपुर, हैदराबाद से गोरखपुर और रक्सौल से उधना के लिए साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन करेगा. इनमें 10 ट्रेनें लखनऊ होकर चलेंगी. उत्तर रेलवे लखनऊ के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 04212/04211 सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल-सुल्तानपुर को सुल्तानपुर से 26 फरवरी और 02 मार्च को संचालित किया जाएगा. लोकमान्य तिलक टर्मिनल से यह ट्रेन 27 फरवरी और 03 मार्च को चलेगी. जबकि गाड़ी संख्या 04226/ 04225 वाणारसी से 25 फरवरी और 03 मार्च को चलाई जाएगी.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us