/newsnation/media/media_files/2026/02/23/cm-yogi-at-meerut-2026-02-23-19-26-56.jpg)
CM Yogi Photograph: (NN)
UP News: मेरठ में रैपिड रेल और मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश के विकास कार्यों को लेकर कई अहम बातें कही गईं. मंच से वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के विजन की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो रहा है.
स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का किया जिक्र
मेरठ में बन रही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का जिक्र करते हुए बताया गया कि इसका शिलान्यास पहले ही किया जा चुका है और यह यूनिवर्सिटी इस साल अप्रैल तक पूरी तरह तैयार हो जाएगी. यहां पढ़ाई पिछले साल से ही शुरू हो चुकी है. कहा गया कि प्रधानमंत्री खेल और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने पर खास जोर देते हैं. मेरठ को ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना के तहत स्पोर्ट्स आइटम्स के लिए पहचान मिली है और यहां बड़े पैमाने पर खेल सामग्री तैयार की जाती है.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भी जिक्र
इसके अलावा गौतम बुद्ध नगर में बन रहे देश के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भी जिक्र हुआ. बताया गया कि एयरपोर्ट का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. इसका शिलान्यास भी प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था और अब प्रदेशवासियों की इच्छा है कि इसका उद्घाटन भी उनके हाथों से ही हो.
पीएम मोदी का जताया आभार
हाल ही में केंद्र सरकार की कैबिनेट ने नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के नए मेट्रो रूट को मंजूरी दी है. इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया गया. मंच से अनुरोध किया गया कि इस नए मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री ही करें. साथ ही उम्मीद जताई गई कि अगले तीन-चार वर्षों में जब यह मेट्रो बनकर तैयार हो जाए, तो उसका लोकार्पण भी उनके करकमलों से हो.
विकास की रफ्तार ऐसे ही जारी रहे
कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि जिस तरह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम द्वारा संचालित नमो भारत रैपिड रेल परियोजना का शिलान्यास और उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया, उसी तरह भविष्य की परियोजनाओं का शुभारंभ भी उनके नेतृत्व में हो. वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के लोग चाहते हैं कि विकास की यह रफ्तार ऐसे ही जारी रहे.
यह भी पढ़ें UP: मेरठ को मिली मेट्रो और नमो भारत ट्रेन की सौगात, NCRTC ने जारी की किराया सूची; यहां देखिए
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us