बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब बॉबी की दिन दहाड़े हत्या, हमलावरों ने गोलियों से भूना

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में उस समय सनसनी फैल गई, जब कुख्यात शूटर शोएब उर्फ बॉबी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वह पूर्व बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के गिरोह से जुड़ा माना जाता था

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में उस समय सनसनी फैल गई, जब कुख्यात शूटर शोएब उर्फ बॉबी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वह पूर्व बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के गिरोह से जुड़ा माना जाता था

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
Mukhtar ansari shooter killed


उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में उस समय सनसनी फैल गई, जब कुख्यात शूटर शोएब उर्फ बॉबी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वह पूर्व बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के गिरोह से जुड़ा माना जाता था और कई आपराधिक मामलों में आरोपी रहा है. पुलिस के मुताबिक, घटना शहर के व्यस्त इलाके में हुई, जहां बाइक सवार बदमाशों ने करीब से फायरिंग की.  गंभीर रूप से घायल शोएब को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

Advertisment

जेलर हत्याकांड में था नाम

बता दें कि शोएब बॉबी का नाम चर्चित जेलर हत्याकांड में सामने आया था. जांच एजेंसियों के अनुसार, वह इस मामले में आरोपी था और लंबे समय से कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बना हुआ था. उस पर हत्या, रंगदारी और गैंगवार से जुड़े कई मुकदमे दर्ज थे. 

मिली जानकारी के मुताबिक हाल के महीनों में गैंग के भीतर वर्चस्व की लड़ाई और आपसी रंजिश की चर्चाएं भी सामने आई थीं। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि हत्या गैंगवार का नतीजा तो नहीं.

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

वहीं घटना के बाद बाराबंकी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सुनियोजित हमला प्रतीत होता है. फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और कुछ संदिग्धों की तलाश में दबिश दी जा रही है.

यह भी पढ़ें - Lucknow Car Accident: लखनऊ में तेज रफ्तार कार का कहर, 12वीं के छात्र ने 6 लोगों को कुचला; 1 की मौत, सामने आया वीडियो

Uttar Pradesh
Advertisment