/newsnation/media/media_files/2026/03/03/holika-dahan-2026-03-03-13-15-53.jpg)
Holika dahan Photograph: (ANI X Post)
UP News: मथुरा से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. होलिका दहन के दौरान एक युवक प्रह्लाद बनकर जलती आग में कूदता नजर आया. वीडियो में दिख रहा है कि चारों तरफ तेज लपटें उठ रही हैं और इसी बीच युवक निडर होकर आग के बीच से निकल जाता है. खास बात यह है कि वह पूरी तरह सुरक्षित दिखाई देता है.
क्या है वीडियो के पीछे की कहानी
यह अनोखी परंपरा वृंदावन के पास स्थित फालेन गांव में निभाई गई. आग के बीच से गुजरने वाले युवक का नाम संजू पांडा है. उन्होंने बताया कि यह कोई स्टंट नहीं बल्कि सदियों से चली आ रही धार्मिक परंपरा है. इसके लिए सवा महीने का कठोर व्रत और नियमों का पालन करना पड़ता है.
#WATCH | Mathura, UP: Following a very long tradition, a person portraying Prahlad walks through the Holika pyre at Phalen village.
— ANI (@ANI) March 3, 2026
Sanju Panda, who walked into the pyre, says, "...The preparation for this starts from Basant Panchami to Holika Dahan... At that time, attachment… pic.twitter.com/nzBKyciEG5
बसंत पंचमी से शुरू होती है अनुष्ठान की शुरुआत
संजू पांडा के मुताबिक, इस अनुष्ठान की शुरुआत बसंत पंचमी से होती है और यह होलिका दहन तक चलता है. इस दौरान ब्रह्मचर्य का पालन किया जाता है. घर-परिवार से दूरी बनाई जाती है और गांव की सीमा से बाहर नहीं जाया जाता. सबसे खास बात यह है कि पूरे सवा महीने तक अन्न का त्याग किया जाता है.
देश-विदेश से बड़ी संख्या में आते हैं श्रद्धालु
मथुरा और वृंदावन की होली देश ही नहीं, विदेशों में भी प्रसिद्ध है. यहां रंगों की होली, फूलों की होली और लठमार होली जैसे आयोजन होते हैं. लोग राधा-कृष्ण की भक्ति में डूबकर कई दिनों तक उत्सव मनाते हैं. होली के समय इन शहरों में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं.
2 मार्च को हो गया दहन
इस वर्ष होली 4 मार्च को मनाई जा रही है. हालांकि, होलिका दहन 2 मार्च को ही कर दिया गया, क्योंकि 3 मार्च को चंद्र ग्रहण था. अब लोग रंगों वाली होली का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फालेन गांव की यह परंपरा हर साल लोगों को आस्था और साहस का अनोखा उदाहरण दिखाती है.
यह भी पढ़ें: Holi 2026 Fashion Tips: होली पर सफेद नहीं, इन पुराने कपड़ों से क्रिएट करें अपना न्यू लुक, हर कोई करेगा तारीफ
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us