/newsnation/media/media_files/2026/01/05/manipuri-girlfriend-murders-korean-boyfriend-in-greater-noida-2026-01-05-07-13-33.jpg)
Greater Noida Murder Case: ग्रेटर नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती ने अपने प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती मणिपुर की रहने वाली लुंजेना पमाई है, जबकि मृतक की पहचान दक्षिण कोरियाई नागरिक डक ही यू के रूप में हुई है. दोनों गौतमबुद्ध नगर के नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित एटीएस पायस हाइड वेज, सेक्टर-150 में साथ रह रहे थे. पुलिस ने बताया कि डक ही यू एक मोबाइल कंपनी में मैनेजर के पद पर काम करता था. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.
युवती ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे
पूछताछ के दौरान आरोपी युवती ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. लुंजेना पमाई ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेमी शराब पीने के बाद अक्सर उसके साथ मारपीट करता था. वह लंबे समय से इस व्यवहार से परेशान थी. घटना से पहले भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में हिंसक हो गया. पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात की रात दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और गुस्से में आकर युवती ने चाकू से अपने प्रेमी के सीने पर वार कर दिया. चाकू का वार इतना गहरा था कि डक ही यू गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हो गया.
खुद बॉयफ्रेंड को अस्पताल लेकर गई युवती
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि हमला करने के बाद आरोपी युवती खुद अपने प्रेमी को अस्पताल लेकर गई. वह उसे ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद डक ही यू को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद इस मामले की जानकारी नॉलेज पार्क थाने को दी गई.
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेमी को जान से मारना नहीं चाहती थी और उसने यह कदम गुस्से में उठा लिया. पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है और उसके घर से कई अहम सबूत भी बरामद किए गए हैं. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें- तूने मुझे मजबूर कर दिया...प्रेमी के नाम का वीडियो बनाकर हाथरस की युवती ने कर लिया सुसाइड
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us