Exclusive: गाजियाबाद की 3 बहनों की मौत बनी रहस्य, CCTV और पुराने घटनाक्रम ने खड़े किए कई सवाल; आत्महत्या या कुछ और?

Ghaziabad Triple Death: हाल ही में गाजियाबाद की एक हाईराइज सोसायटी में तीन सगी बहनों की नौवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई. परिवार ने आत्महत्या बताया, लेकिन बयानों, सीसीटीवी और पुराने रहस्यमय घटनाक्रम ने मामले को बेहद संदिग्ध बना दिया है.

author-image
Deepak Kumar
New Update

Ghaziabad Triple Death: हाल ही में गाजियाबाद की एक हाईराइज सोसायटी में तीन सगी बहनों की नौवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई. परिवार ने आत्महत्या बताया, लेकिन बयानों, सीसीटीवी और पुराने रहस्यमय घटनाक्रम ने मामले को बेहद संदिग्ध बना दिया है.

Ghaziabad Triple Death:उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक पॉश सोसायटी में हुई दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. 3 और 4 फरवरी की दरमियानी रात करीब 2 बजे, नौवीं मंजिल के एक फ्लैट से तीन सगी बहनें नीचे गिर गईं. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. शुरुआती तौर पर परिवार ने इसे आत्महत्या की कोशिश बताया, लेकिन जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं जो मामले को संदिग्ध बना रहे हैं.

Advertisment

परिजनों ने क्या बताया?

परिजनों के मुताबिक, बच्चियां मोबाइल फोन को लेकर नाराज थीं. कहा गया कि रात में वे पानी पीने के बहाने उठीं, कमरे में गईं और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. वहां रखे एक स्टूल की मदद से खिड़की तक पहुंचकर उन्होंने छलांग लगा दी. लेकिन कमरे के हालात, सामान की स्थिति और दरवाजे के लॉक को लेकर अलग-अलग बयान सामने आए हैं.

CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

सोसाइटी के एक निवासी ने दावा किया कि उन्होंने बच्चियों को गिरते देखा और तुरंत सूचना दी. लेकिन सवाल यह है कि परिवार के सदस्य इतनी जल्दी नीचे कैसे पहुंच गए? सीसीटीवी फुटेज में पिता अकेले नहीं बल्कि घर की अन्य महिलाओं के साथ लिफ्ट से नीचे आते दिखाई दिए. इससे टाइमलाइन पर शक गहराता है.

पहले भी परिवार के एक महिला ने की थी खुदकुशी

मामले को और उलझाने वाली बात यह है कि करीब छह-सात साल पहले भी इसी परिवार से जुड़ी एक महिला की संदिग्ध गिरकर मौत का जिक्र सामने आया है, जब वे दूसरी सोसायटी में रहते थे. उस मामले की सच्चाई क्या थी, यह अब फिर चर्चा में है.

पड़ोसियों ने क्या कहा?

पड़ोसियों का कहना है कि परिवार ज्यादा मेलजोल नहीं रखता था. बच्चियां भी बहुत कम दिखाई देती थीं. कुछ लोगों ने उनके स्वास्थ्य और चलने-फिरने में दिक्कत की बात भी कही, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार?

आर्थिक तंगी की बात भी सामने आई, लेकिन सोसाइटी प्रबंधन के अनुसार परिवार समय पर किराया और मेंटेनेंस देता था, और उनके पास एक से ज्यादा फ्लैट व गाड़ियां भी थीं. फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह सामूहिक आत्महत्या थी, हादसा या किसी साजिश का हिस्सा. कई सवालों के जवाब अब पुलिस जांच पर टिकी हैं. पूरे शहर की नजर इस केस पर है, ताकि सच सामने आ सके.

यह भी पढ़ें- Ghaziabad Suicide Case: कोरियन दोस्तों की गुत्थी में उलझी पुलिस, बेचे गए मोबाइल से खुल सकता है राज

UP News gaziabad news Uttar Pradesh
Advertisment