Ghaziabad Suicide Case: गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत के मामले में नया खुलासा, 5 बच्चों और 3 बीवी के साथ एक ही कमरे में सोता था चेतन

Ghaziabad Suicide Case: गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की मौत के मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियां समझी जा सकें. जांच में नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं.

Ghaziabad Suicide Case: गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की मौत के मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियां समझी जा सकें. जांच में नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Ghaziabad-case-update

Ghaziabad Suicide Case: गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में नौवीं मंजिल से कूदकर जान गंवाने वाली तीन नाबालिग बहनों के मामले में पुलिस जांच लगातार नए खुलासे कर रही है. शुरुआती जांच में पारिवारिक माहौल, आर्थिक तंगी और बच्चों की पढ़ाई छूटने जैसे कई अहम पहलू सामने आए हैं. पुलिस अब इस पूरे मामले को सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि हालातों से जुड़ी जटिल कहानी के रूप में देख रही है. मिली जानकारी के अनुसार, जांच में पता चला कि परिवार 3 बीएचके फ्लैट में रहने के बावजूद एक ही कमरे में सोता था. पिता चेतन कुमार, उनकी तीन पत्नियां और पांच बच्चे एक साथ रहते थे. पुलिस को यह बात हैरान कर रही है कि इतने लोगों के बीच से तीन बच्चियां देर रात बाहर कैसे निकल गईं और किसी को पता भी नहीं चला.

Advertisment

उलझे रिश्ते और पढ़ाई छूटने जैसे पहलुओं की गहराई से पड़ताल

चेतन की निजी जिंदगी भी जांच के घेरे में है. उसने तीन शादियों की बात मानी है, लेकिन शादी की तारीखों और बच्चों की उम्र में मेल नहीं बैठ रहा. तीसरी पत्नी को लेकर उसके बयान भी बदलते रहे, जिससे पुलिस को शक और गहरा हुआ है. किसी भी शादी से जुड़े पक्के दस्तावेज अभी तक सामने नहीं आए हैं. पुलिस को यह भी पता चला कि बच्चियां स्कूल नहीं जा रही थीं. आर्थिक तंगी के कारण उनकी पढ़ाई बीच में ही छूट गई थी. पुलिस अब स्कूलों से संपर्क कर उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है. वहीं मोबाइल फोन भी जांच का अहम हिस्सा हैं. पिता ने कर्ज के कारण बच्चियों के फोन बेच देने की बात कही है. पुलिस अब तकनीकी मदद से उन फोन का डेटा खंगालने की कोशिश कर रही है.

अधिकारियों का मानना है कि आर्थिक दबाव, पारिवारिक उलझन और सामाजिक अलगाव ने बच्चियों पर गहरा मानसिक असर डाला होगा. इन्हीं सभी पहलुओं को जोड़कर पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- Exclusive: गाजियाबाद की 3 बहनों की मौत बनी रहस्य, CCTV और पुराने घटनाक्रम ने खड़े किए कई सवाल; आत्महत्या या कुछ और?

Ghaziabad Suicide Case Uttar Pradesh UP News
Advertisment