खूनी खेल में बदला घरेलू विवाद, शख्स ने पत्नी और बेटों को कुल्हाड़ी से मारा, दो की मौत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि कोरांव थाना अंतर्गत बड़ोखर गांव के पुष्पराज सिंह ने घरेलू विवाद के चलते कल शाम 8:30 बजे पत्नी सुनीता और दो बेटों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि कोरांव थाना अंतर्गत बड़ोखर गांव के पुष्पराज सिंह ने घरेलू विवाद के चलते कल शाम 8:30 बजे पत्नी सुनीता और दो बेटों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.

author-image
Sunil Chaurasia
New Update
Crime

सांकेतिक तस्वीर( Photo Credit : न्यूज नेशन)

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के यमुनापार कोरांव थाना अंतर्गत बड़ोखर गांव में बृहस्पतिवार की रात एक व्यक्ति ने पत्नी और दो बेटों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे इस घटना में पत्नी और छोटे बेटे की मौके पर ही मृत्यु हो गई. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि कोरांव थाना अंतर्गत बड़ोखर गांव के पुष्पराज सिंह ने घरेलू विवाद के चलते कल शाम 8:30 बजे पत्नी सुनीता और दो बेटों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.

Advertisment

ये भी पढ़ें- Exclusive: 8 जून की रात 4 लोगों ने मिलकर किया था दिशा सालियान का रेप: चश्मदीद

उन्होंने बताया कि इस हमले में सुनीता (31) और छोटे बेटे राज सिंह (सात) की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बड़े बेटे रतन सिंह (10) का इलाज चल रहा है. त्रिपाठी ने बताया कि पत्नी और बेटों पर कुल्हाड़ी से हमला करने के बाद पुष्पराज सिंह ने खुद पर कुल्हाड़ी से हमला किया और घटना के बाद से वह फरार है. पुष्पराज सिंह के भाई लखराज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

Source : Bhasha

Prayagraj Prayagraj Police Uttar Pradesh crime news Uttar Pradesh uttar-pradesh-news
Advertisment