CM Yogi's Singapore visit: यूपी में निवेश को लेकर टेमासेक ने जताई रुचि, इन सेक्टरों पर रहेगा फोकस

CM Yogi Singapore Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ ने टेमासेक होल्डिंग्स (Temasek Holdings) के चेयरमैन टियो ची हीन (Teo Chee Hean) और उनकी टीम से मुलाकात की.

CM Yogi Singapore Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ ने टेमासेक होल्डिंग्स (Temasek Holdings) के चेयरमैन टियो ची हीन (Teo Chee Hean) और उनकी टीम से मुलाकात की.

author-image
Mohit Saxena
New Update
cm yogi

cm yogi

उत्तर प्रदेश को सशक्त बनाने के उद्देश्य से योगी आदित्यनाथ ने अपने सिंगापुर दौरे के पहले दिन विदेशी निवेशकों और कॉरपोरेट प्रतिनिधियों से अहम बैठकें कीं. इन बैठकों में राज्य में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक सहयोग और दीर्घकालिक साझेदारी के विविध आयामों पर खास चर्चा हुई.

Advertisment

संभावित निवेश अवसरों पर चर्चा की गई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले टेमासेक होल्डिंग्स (Temasek Holdings) के चेयरमैन टियो ची हीन (Teo Chee Hean) और उनकी टीम से मुलाकात की. इस बैठक में टेमासेक के वैश्विक निवेश पोर्टफोलियो तथा उत्तर प्रदेश में संभावित निवेश अवसरों पर चर्चा हुई. सीएम ने टेमासेक को यूपी में अवसंरचना, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, वेयरहाउसिंग, फिनटेक आधारित शहरी विकास और अन्य संबंधित क्षेत्र में आमंत्रित किया. 

गाजियाबाद में 500 करोड़ का हेल्थ निवेश

बैठक में टेमासेक की पोर्टफोलियो कंपनी मनिपाल हॉस्पिटल्स (Manipal Hospitals) की ओर से गाजियाबाद में करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश की जानकारी शेयर की गई. इसके साथ असेंडास (Ascendas) की ओर से  राज्य में लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग की सुविधा को लेकर करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश का उल्लेख किया गया है. यह निवेश स्वास्थ्य और औद्योगिक अवसंरचना को नई गति देगा. 

डेटा सेंटर और कौशल विकास में सहयोग

बैठक के वक्त दोनों पक्षों ने डेटा सेंटर और कौशल विकास जैसे उभरते हुए क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर सहमति दी. यह पहल उत्तर प्रदेश में भविष्य उन्मुख अवसंरचना निर्माण और बड़े स्तर पर रोजगार सृजन की दिशा  में अहम मानी जा रही है. सीएम ने निवेशकों को यूपी की बेहतर कानून-व्यवस्था, विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी के साथ  विकसित एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर नीति, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और उभरते लॉजिस्टिक्स  हब की विस्तार पूवर्क जानकारी दी. 

ये भी पढ़ें: यूपी में 45 हजार होमगार्ड की भर्ती में इन उम्मीदवारों को मिलेगी प्राथमिकता, CM योगी ने किया एलान

CM Yogi UP News
Advertisment